एजुकेशन

BPSC TRE 4 Exam: अब एक चरण में होगी परीक्षा, जानें क्या है मार्किंग स्कीम, गलत उत्तर पर कटेंगे कितने नंबर

BPSC TRE 4 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE का आयोजन अब एक ही चरण में होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम चेक करें।.

Image

BPSC TRE 4 Exam (Photo- AI/Newsroom Verified)

BPSC TRE 4 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए चतुर्थ चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) का नया विज्ञापन आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों में कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। अभ्यर्थियों के व्यापक विरोध के बाद आयोग ने प्री-मेंस दो-स्तरीय परीक्षा प्रक्रिया वाले 31 अगस्त के पिछले विज्ञापन को रद्द कर दिया था। अब यह पूरी चयन प्रक्रिया एकल (Single) परीक्षा के आधार पर आयोजित की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSC TRE 4.0 तिथियां

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्था बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
भर्ती का नामशिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 (TRE 4.0)
कुल रिक्तियां32,388 पद
आवेदन प्रारंभ तिथि25 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026
सामान्य आवेदन शुल्क100
अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क200 (बिना आधार आईडी वाले उम्मीदवारों के लिए)

वर्गवार और विषयवार रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक 16,101 पद उच्च माध्यमिक (कक्षा 11वीं-12वीं) के शिक्षकों के लिए रखे गए हैं।

कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक)3,847 पद
सामान्य विषय3,065
उर्दू757
बांग्ला25
कक्षा 6 से 8 (मध्य)8,563 पद
गणित व विज्ञान2,188
अंग्रेजी1,929
सामाजिक विज्ञान1190
संस्कृत1225
हिंदी1096
उर्दू935
कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक)3,877 पद
सामाजिक विज्ञान756
अंग्रेजी696
उर्दू660
गणित570
विज्ञान463
हिंदी361
संस्कृत322
शारीरिक विज्ञान47
कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक)16,101 पद
रसायन विज्ञान3695
भौतिक शास्त्र1758
अंग्रेजी1321
वनस्पति विज्ञान1078
मनोविज्ञान1030
उर्दू877
संस्कृत746
हिंदी739
गणित657
इतिहास608

क्या एक ही चरण मे होगी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा

जी हां, बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का आयोजन अब केवल एकल होगी। एकल से हमारा यहां अर्थ एक ही परीक्षा से है। परीक्षा का ओयजन प्रीलिम्स और मेंस के आधार पर दो बार नहीं किया जाएगा। शुरुआत में सरकार और आयोग द्वारा परीक्षा को दो चरण में किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन छात्रों की मांग के बाद इस एक ही चरण मे आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया।

क्या है भर्ती परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम

BPSC TRE 4 के लिए आयोग ने परीक्षा स्वरूप को स्पष्ट रखा है। इसमें अनुसार, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में 150 प्रश्न आएंगे और यह कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जा रही है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे यानी 150 मिनट का समय दिया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए हैं, उनके लिए न ही अंक दिए जाएंगे ना ही काटे जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article