एजुकेशन

BPSC 72nd CCE: बीपीएससी ने पुलिस उपाधीक्षक पदों की संशोधित रिक्ति लिस्ट जारी की, अब कुल पद की संख्या 1187 हुई

BPSC 72nd CCE: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा DSP के पदों के लिए संशोधित रिक्ति विवरण जारी कर दिया है। इसके आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1,187 हो गई है।

Image

BPSC 72nd CCE (Photo - ai)

BPSC 72nd CCE: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पदों के लिए संशोधित रिक्ति विवरण (Corrigendum) जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी हालिया शुद्धि-पत्र के अनुसार, बिहार पुलिस सेवा (गृह विभाग) के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक पदों के आरक्षण कोटिवार सीटों का पुनर्गठन किया गया है। 05 मई 2026 को प्रकाशित विज्ञापन के क्रम में पदों के इस संशोधन के बाद अब एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1,187 हो गई है। प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और राहत भरा अपडेट है।

DSP पदों के लिए संशोधित आरक्षण कोटिवार विवरण

आयोग द्वारा जारी सारणी-1 के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक (Level-9) पदों के लिए संशोधित सीटें इस प्रकार हैं -

अनारक्षित (General)कुल 10 पद (जिनमें से 04 पद महिलाओं के लिए है)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)कुल 02 पद।
अनुसूचित जाति (SC)कुल 01 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)कुल 01 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)कुल 05 पद (जिनमें से 02 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं)
पिछड़ा वर्ग (OBC)कुल 01 पद
न्यूनतम आयु सीमाइस पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित है

कुल रिक्तियों की स्थिति और मुख्य बातें

जारी नोटिफिकेशन में आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस उपाधीक्षक (Deputy Superintendent of Police) पद की नई खाली रिक्तियों की लिस्ट के बाद 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के अंतर्गत अब कुल पदों की संख्या 1,187 हो गए हैं। विज्ञापन की शेष सभी शर्तें और नियम पूर्ववत रहेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा पैटर्न - BPSC प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा होती है, जिसमें जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू रहता है।

चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होता है — प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा मेंस और इंटरव्यू

वेतनमान - पुलिस उपाधीक्षक का पद पे-मैट्रिक्स लेवल-9 के अंतर्गत आता है, जो एक गजेटेड अधिकारी श्रेणी का पद है।

सत्यापन की सलाह - सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए समय-समय पर बीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल bpsc.bih.nic.in पर जारी होने वाले आधिकारिक अपडेट्स का अवलोकन करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article