एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आज से आवेदन, जानें कैसे भरें फॉर्म और कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने TRE 4.0 के तहत 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आज से आवेदन

BPSC TRE 4.0: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने TRE 4.0 के तहत 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। इन पदों में कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद शामिल हैं।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट रखें तैयार?

फॉर्म भरने से पहले 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रमाणपत्र, संबंधित D.El.Ed/B.Ed या अन्य शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र तैयार रखें। संबंधित पद के अनुसार CTET, BTET या STET का प्रमाणपत्र भी जरूरी हो सकता है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और EWS प्रमाणपत्र, जहां लागू हो, तैयार रखना चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र और अन्य विशेष श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी प्रमाणपत्र भी मांगे जा सकते हैं। पहचान पत्र और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो भी तैयार रखें।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद TRE 4.0 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल पूरा करना होगा। प्रोफाइल में व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और फोटो-सिग्नेचर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। BPSC की प्रोफाइल प्रक्रिया में ये चरण निर्धारित हैं।

इसके बाद TRE 4.0 के आवेदन फॉर्म में अपनी पोस्ट और विषय से जुड़ी जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article