IAS Harjot Kaur Bamhrah appointed as bpsc chairperson: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी गई है। रवि परमार के छुट्टी पर जाने के बाद सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की कमान सीनियर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को सौंपी है। हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच की बिहार कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने कटिहार और बेगूसराय में जिलाधिकारी (DM), महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक (MD), खान एवं भूतत्व विभाग तथा समाज कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव जैसे कईहम जिम्मेदार पदों पर कार्य किया है। सितंबर 2026 में उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से जुड़े घटनाक्रमों के कारण भी चर्चा में देखा गया है।
IAS Harjot Kaur Bamhrah को बीपीएससी की कमान
जानकारी के अनुसार, हरजोत कौर बम्हरा ने जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल ट्रेड में MA की डिग्री हासिल की है। एमए करने के वह इंटरनेशनल स्टडीज की शिक्षा ग्रहण करने पहुंचीं और एमफिल किया। इसके अलावा, उन्होंने IAILD से इंटरनेशनल लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। बिहार में हालिया प्रशासनिक बदलावों के बीच हरजोत कौर को BPSC की जिम्मेदारी दिए जाने की खबर सामने आई है।
हरजोत कौर बम्हरा कौन हैं
हरजोत कौर 1992 बैच के बिहार कैडर से आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 11 मई 1967 को हुआ था। हरजोत कौर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। वह बिहार सरकार में महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक, माइन्स और भूविज्ञान विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। हरजोत कौर ने राज्य और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी कई प्रमुख विभागों को संभाला है। हरजोत कौर के पति 1992 बैच के आईएएस अफसर दीपक कुमार सिंह भी बिहार कैडर में हैं।
