अनन्या पांडे

30 अक्टूबर 1998 में जन्मी अनन्या, बॉलीवुड की न्यू एज ब्यूटी के रूप में काम कर रही हैं। 23 वर्षीय अनन्या अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं जिन्होंने साल 2019 में करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद अनन्या ने लॉस एंजिल्स की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया था। स्टार किड अनन्या ने एक्टिंग डेब्यू के पहले से ही सोशल मीडिया पर अच्छा फैन फॉलोइंग रखती थीं। तथा वे कई मॉडलिंग शोज, एड्स और पॉपुलर ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं।

अनन्या को साल 2017 में पेरिस में होने वाले पॉपुलर बॉल इवेंट ‘Le Bal des Debutantes’ से भी न्योता आया था। जिसके बाद उन्होंने काफी फेम और सुर्खियां हासिल की थी। अनन्या पति पत्नी और वो, खाली पिली, गहराइयां और लाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के लिए अनन्या को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। अनन्या का नाम कई बार अभिनेता कार्तिक आर्यन, ईशान खट्टर, आर्यन खान, विजय देवरकोंडा और करण जयसिंह के साथ जोड़ा जा चुका है।