बॉलीवुड

Chand Mera Dil के मेकर्स ने रिलीज से पहले चली बड़ी चाल!! क्या होगी मोटी कमाई?

Chand Mera Dil Update:बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि मेकर्स ने फिल्म में करीब 11 मिनट जोड़ दिया है।

Image

'चांद मेरा दिल' के मेकर्स ने चली बड़ी चाल (pic credit- chand mera dil movie)

Chand Mera Dil Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये फिल्म कल यानी 22 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने फिल्म में करीब 11 मिनट जोड़ दिया है। (ये भी पढ़ें-अनन्या-लक्ष्य के किसिंग सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म में हुए ये बदलाव)

chand mera dil film.

'चांद मेरा दिल' के मेकर्स ने चली बड़ी चाल (pic credit- chand mera dil movie)

चांद मेरा दिल को लेकर आया अपडेट

फिल्म चांद मेरा दिल इस हफ्ते रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने फिल्म को 8 मई को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया था। उस समय फिल्म की लंबाई 2 घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड बताई गई थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म में करीब 11 मिनट का नया फुटेज जोड़ दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने 20 मई को फिर से सीबीएफसी से संपर्क किया और बताया कि फिल्म में कुछ नए सीन जोड़े गए हैं। इसके बाद बोर्ड ने फिल्म का नया वर्जन देखा और उसे मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुल 8 नए सीन जोड़े गए हैं। इनमें कुछ छोटे सीन हैं, जबकि कुछ एक मिनट से ज्यादा लंबे हैं। एक सीन की लंबाई लगभग 4 मिनट बताई जा रही है। इन सभी सीन को मिलाकर फिल्म में 10 मिनट 17 सेकेंड का नया हिस्सा जोड़ा गया है।

चांद मेरा दिल के लिए बेताब हैं फैंस

जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल की कुल लंबाई 2 घंटे 25 मिनट 53 सेकेंड हो गई है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डीसूजा ने प्रोड्यूस किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article