बॉक्स ऑफिस

Chand Mera Dil Box office Day 7: लक्ष्य-अनन्या स्टारर की कमाई ने मेकर्स को किया निराश, देखें आंकड़े

Chand Mera Dil Box office Day 7: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' एक हफ्ते के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है।

Image

चांद मेरा दिल ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Chand Mera Dil Box office Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) को दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे। निर्माताओं को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। हर गुजरते दिन के आंकड़ों ने मेकर्स को केवल निराश ही किया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'चांद मेरा दिल' एक हफ्ते के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी में कितना बिजनेस किया है। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi First Review Out: सुभाष घई ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म, बोले, 'यह सबको देखनी...')

निराशाजनक रही 'चांद मेरा दिल' की कमाई

Sacnilk ने भी अब अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' के 7वें दिन के आंकड़े साझा कर दिए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार के दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी एक हफ्ते के अंदर केवल 19.45 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही है। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि इस मूवी का कलेक्शन इतना निराशाजनक रहेगा जबकि ट्रेलर और गानों को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था। (इसे भी पढ़ें: 'Don 3': रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच विवाद को सुलझाएंगे Salman Khan, बनेंगे शांति दूत?)

Chand Mera Dil

Chand Mera Dil

भरतनाट्यम डांस के लिए अनन्या पांडे हुई थीं ट्रोल

'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य की परफॉर्मेंस को दर्शकों का दिल जीत है। क्रिटिक्स से उन्हें ज़्यादातर पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिली हैं। वहीं अनन्या पांडे को अपनी भूमिका के लिए मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनन्या पांडे के भरतनाट्यम फ्यूजन डांस सीक्वेंस की आलोचना की, जो ऑनलाइन काफी वायरल हुआ था। कई भरतनाट्यम डांसरों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सीक्वेंस को ट्रोल किया और इसकी कोरियोग्राफी और प्रस्तुति पर सवाल उठाए। इसके बाद अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने अपनी बेटी का इस मामले में सपोर्ट किया था। इस मूवी का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article