Ananya Pandey Paithani Saree: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जब फैशन और भारतीय विरासत एक साथ नजर आएं, तो बात थोड़ी खास हो ही जाती है। अनन्या पांडे का रॉयल ब्लू पैठनी साड़ी लुक कुछ ऐसा ही है। पहली नजर में यह साड़ी अपने गहरे नीले रंग और चमकदार बॉर्डर की वजह से ध्यान खींचती है, लेकिन थोड़ा गौर करें तो इसकी असली खूबसूरती इसकी बुनाई और पारंपरिक डिटेलिंग में दिखाई देती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - प्रीति जिंटा का रानी पिंक लुक: फरशी सलवार ने दिया देसी स्टाइल को रॉयल ट्विस्ट
रॉयल ब्लू पैठनी में अनन्या का देसी ग्लैमर
अनन्या की साड़ी का रॉयल ब्लू रंग पूरे लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट है। यह शेड अपने आप में काफी रिच और एलिगेंट है, इसलिए साड़ी को बहुत ज्यादा एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ती।
साड़ी के पल्लू पर सुनहरी डिटेलिंग और पारंपरिक पैटर्न इसे खास मराठी पैठनी फील देते हैं। इसके साथ नजर आने वाली गुलाबी डिटेलिंग नीले रंग के बीच एक छोटा लेकिन खूबसूरत कलर पॉप बनाती है।
ब्लैक ब्लाउज ने बदल दिया पूरा मूड
अनन्या ने इसके साथ स्ट्रैपलेस ब्लैक ब्लाउज चुना है। यही स्टाइलिंग इस पूरे लुक को पारंपरिक से सीधे मॉडर्न कैटेगरी में ले जाती है। अगर इसके साथ भी भारी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज होता, तो साड़ी की खूबसूरत बुनाई और पल्लू की डिटेलिंग थोड़ी दब सकती थी।
फूलों वाला लो बन बना देसी टच
अनन्या ने बालों को नीचे की तरफ बन में बांधा है और उसमें सफेद और बैंगनी रंग के फूल लगाए हैं। यह छोटा-सा डिटेल पूरे लुक को तुरंत इंडियन फेस्टिव फील दे देता है।
ज्वेलरी-मेकअप कम लेकिन असरदार
अनन्या की साड़ी इतनी डिटेल्ड है कि उसके साथ बहुत ज्यादा ज्वेलरी की जरूरत नहीं थी। अनन्या ने एक स्टेटमेंट चोकर चुना, जिसमें गोल्ड और एंटीक टेंपल-ज्वेलरी जैसा टच है। हाथों में गोल्ड की चूड़ियां लुक में ग्लैम एड कर रही हैं। ड्यूई स्किन, डिफाइंड आईज और न्यूड-पिंक लिप्स अनन्या के चेहरे को फ्रेश बना रहे हैं। माथे पर छोटी लाल बिंदी पूरे लुक में वह ट्रेडिशनलफिनिश जोड़ रही है।
नेशनल हैंडलूम डे पर अनन्या का ये ट्रेडिशनल पैठणी साड़ी वाला लुक वाकई बहुत ही खास है। विरासत और फैशन को एक साथ फ्लॉन्ट करना है, तो आप भी ऐसी साड़ी ट्राय करें।
