Chand Mera Dil OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक कॉमेडी 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे। हैरानी की बात यह है कि अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी। अब उन दर्शकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जो इसे बड़े परदे पर देखने से चूक गए थे। तो चलिए जानते हैं 'चांद मेरा दिल' को मेकर्स ने कब और कहां ऑनलाइन रिलीज करने का निर्णय लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Addinath Kothare ने पत्नी Urmila Kanetka संग खत्म की 15 सालों की शादी, मिलकर करेंगे बेटी Jizah का पालन-पोषण)
इस प्लेटफॉर्म पर आएगी 'चांद मेरा दिल'
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए एकदम तैयार है। थिएटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद यह फिल्म JioHotstar पर 17 जुलाई से उपलब्ध होगी। JioHotstar ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा, 'परफेक्ट डेट नाइट? एक आरामदायक सोफा, आपका पसंदीदा व्यक्ति और चांद मेरा दिल। कल से स्ट्रीमिंग शुरू!' अगर आपके पास JioHotstar सब्सक्रिप्शन है, तो आप 17 जुलाई से इस मूवी को अपने पार्टनर के साथ घर बैठे देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alliance: छोटी उम्र में Sohail Khan के साथ हुई थी भद्दी हरकत, सालों बाद सुनाई अपनी कहानी)

Chand Mera Dil
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी। इस मूवी में अनन्या और लक्ष्य की जोड़ी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में लक्ष्य को फिल्म 'दोस्ताना 2' में देखा जाएगा। करण जौहर के बैनर तले बन रही इस मूवी में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था।
