Chand Mera Dil Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) कल यानी 22 मई को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी के गाने और ट्रेलर दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहा है। नए-नए कपल्स 'चांद मेरा दिल' को देखने के लिए बेताब हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'चांद मेरा दिल' रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग लेने में कामयाब हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी Mohanlal की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)
ओपनिंग डे पर इतने रुपये कमाएगी 'चांद मेरा दिल'
22 मई को बॉलीवुड की कोई बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर 'चांद मेरा दिल' को होने वाला है। टिकटों की सही कीमत की बदौलत अब विवेक सोनी के निर्देशन में बनी अनन्या-लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4-6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में सफल हो सकती है। दर्शकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया के चलते उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिले। (इसे भी पढ़ें: PPAWD Box office Day 6: फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है Ayushmann Khurrana की फिल्म, देखें आंकड़े)

Chand Mera Dil
ओपनिंग डे पर 'पति पत्नी और वो दो' को मात दे देगी 'चांद मेरा दिल'
अगर अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल रही है तो यह आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी की 'पति पत्नी और वो दो' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मात दे देगी। 'पति पत्नी और वो दो' का ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन 4.38 करोड़ रुपये रहा था। इस मूवी में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर 'चांद मेरा दिल' में अनन्या-लक्ष्य के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और अंकुर पोद्दार सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
