बॉक्स ऑफिस

Chand Mera Dil Box office Day 3: लक्ष्य-अनन्या स्टारर ने नहीं की निराशाजनक कमाई, देखें आंकड़े

Chand Mera Dil Box office Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

Image

देखिए 'चांद मेरा दिल' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

Chand Mera Dil Box office Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार को बरकरार रखा है। 22 मई को रिलीज हुई यह मूवी ने शुरुआती वीकेंड में निराशाजनक कमाई नहीं की है लेकिन फिर भी 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही है। तो चलिए देखते हैं कि अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Janiye Chand Mera Dil ki Teen Dino Kamaai) ओपनिंग वीकेंड में कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Malaika Arora को रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ किया गया स्पॉट, बेटे अरहान खान भी साथ में आए नजर)

इतना हुआ 3 दिनों में 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रविवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इस मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर यह मूवी 3 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। इस रोमांटिक ड्रामा ने अपना पहला वीकेंड भारत में कुल 11.10 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ पूरा किया है। अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 12.94 करोड़ रहा है। वीक डेज में 'चांद मेरा दिल' के कलेक्शन में भारी गिरवाट देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: मोहनलाल की 'Drishyam 3' ने 58 घंटों में कमाए 100 करोड़, खुशी से झूम उठे डायरेक्टर Jeethu Joseph)

Lakshya and Ananya Panday

Lakshya and Ananya Panday

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। तुषार परांजपे और विवेक सोनी ने मिलकर इस मूवी का स्क्रीनप्ले लिखा है। लक्ष्य और अनन्या पांडे के अलावा फिल्म में आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और अंकुर पोद्दार भी अहम रोल में हैं। इस मूवी में पहली बार लक्ष्य और अनन्या पांडे ने साथ में कम किया था।

आखिरी बार 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आई थीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे को आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। इस मूवी में अनन्या पांडे के साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस मूवी से मेकर्स को काफी उम्मीद थी लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article