बॉक्स ऑफिस

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: लक्ष्य-अनन्या पांडे की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2026, 09:36 AM IST

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: लक्ष्य (Lakshya) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन की इतनी कमाई (Image Source: Chand Mera Dil Movie)

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य (Lakshya) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की लीड रोल वाली फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई को लेकर अब तक अपडेट सामने आ चुके हैं। अब फिल्म चांद मेरा दिल की पहले दिन की कमाई को लेकर रिपोर्ट आ गई है। फिल्म चांद मेरा दिल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट में कमाई करती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil: कमजोर स्क्रीनप्ले की बली चढ़ गई अनन्या-लक्ष्य की मूवी)

'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन की इतनी कमाई

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म चांद मेरा दिल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक दिन पूरा हो गया है। फिल्म चांद मेरा दिल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, इसका खुलासा हो गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई के आंकड़ों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकडों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 1: जबरदस्त ओपनिंग लेगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

इतने करोड़ में बनी है 'चांद मेरा दिल'

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल की पहले दिन की कमाई को ठीक-ठाक माना जा रहा है, इसकी वजह मूवी का बजट है। फिल्म चांद मेरा दिल के लिए मेकर्स ने लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article