बॉक्स ऑफिस

Chand Mera Dil Box office Day 1: जबरदस्त ओपनिंग लेगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, देखें आंकड़े

Chand Mera Dil Box office Day 1: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को दुनिया भर के सिनमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेगी।

Image

पहले दिन अच्छा कलेक्शन करेगी चांद मेरा दिल (Pic Credit: Instagram)

Chand Mera Dil Box office Day 1: लक्ष्य ने निखिल नागेश भट्ट की एक्शन मूवी 'किल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी से लक्ष्य ने दर्शकों ने बीच अपनी अलग पहचान बना ली थी। तब से लेकर अब तक लक्ष्य को नए-नए प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। 22 यानी आज लक्ष्य की रोमांटिक-ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस मूवी में लक्ष्य (Lakshya) को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस मूवी के ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आए हैं, जिसका फायदा 'चांद मेरा दिल' को बॉक्स ऑफिस पर होता दिखाई देगा। एडवांस बुकिंग और दर्शकों के अंदर 'चांद मेरा दिल' (Kitna Rahega Chand Mera Dil Ka Pehle Din Ka Collection) का क्रेज देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में सफल रहेगी। (इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Varun Dhawan !! 'Mortal Kombat' के प्रोड्यूसर ने की बड़ी प्लानिंग)

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'चांद मेरा दिल'

विवेक सोनी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रिलीज होने से पहले नेशनल चेन्स पर लगभग 26000 हजार के टिकट्स सेल कर दी थी। एडवांस बुकिंग देखने के बाद यह अंदाजा लग है कि इस मूवी को देखने के दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख करने वाली हैं। (इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने गले में डाला मंगलसूत्र तो इंटरनेट पर उड़ीं शादी की अफवाह, जानिए पूरा सच)

Chand Mera Dil

Chand Mera Dil

बताया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 5 से 6 करोड़ रुपये के बीच का बिजनेस भारत में कर पाएगी। ओपनिंग डे पर अगर 6 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन रहना है तो शनिवार और रविवार को कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। कई ट्रेड एनालिस्ट ने 'चांद मेरा दिल' का रिव्यू किया है और सभी को यह काफी पसंद भी आई है।

'पति पत्नी और वो दो' को मिलने वाली है कड़ी टक्कर

बताते चलें लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' के रिलीज होने के बाद आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी 'पति पत्नी और वो दो' को काफी टक्कर मिलने वाली है। यह मूवी वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article