Chand Mera Dil Box office Day 4: लक्ष्य (Lakshya) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) का रोमांटिक ड्रामा 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब रहेगी। ओपनिंग वीकेंड के बाद अब वीक डे में 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरता दिखाई दे रहा है। अपने पहले सोमवार को 'चांद मेरा दिल' की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट दर्ज की गई है। तो चलिए इस मूवी के अब तक के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं। (इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट वाली मांग का Saba Azad ने किया सपोर्ट, कही ये बात)
धड़ाम से गिरी 'चांद मेरा दिल' की कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा शेयर किए नंबर्स के मुताबिक अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने सोमवार को केवल 2.25 करोड़ कमाए हैं। रविवार के आंकड़ों की तुलना में यह एक बड़ी गिरावट है। रविवार को इस मूवी ने 4.25 करोड़ कमाए थे। रविवार के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स एक चेहरे पर खुशी देखनी मिली थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ कमाए थे। इन 4 दिनों में 'चांद मेरा दिल' का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 15.76 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब तक 13.25 करोड़ हो गया है। सोमवार की कमाई को देखकर यह कहना मुश्किल है कि 'चांद मेरा दिल' आने वाले दिनों अच्छी कमाई कर पाएगी। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मोहनलाल स्टारर ने दर्ज कराई 47% की गिरावट, कमाई रही इतने करोड़)

Chand Mera Dil
इतने करोड़ में बनी है 'चांद मेरा दिल'
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आई है। मेकर्स ने फिल्म को बनाने में 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहेगी। इस मूवी में आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और अंकुर पोद्दार सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
