बॉलीवुड

Chand Mera Dil: अनन्या-लक्ष्य के किसिंग सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म में हुए ये बदलाव

Chand Mera Dil: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल जल्द रिलीज होगी। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चला दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Image

अनन्या-लक्ष्य के किसिंग सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची (chand mera dil trailer/teaser)

Chand Mera Dil: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) की वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य लालवानी नजर आने वाले हैं। मूवी में दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक होगी। बता दें कि फिल्म में अनन्या और लक्ष्य के कुछ रोमांटिक सीन्स है। अब ये खबर सामने आई है कि 2 रोमांटिक सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। (ये भी पढ़ें-Chand Mera Dil: कॉलेज के दिलों की याद दिलाएगा लक्ष्य-अनन्या का लुक, इस दिन दस्तक देगी फिल्म)

chand mera dil pic

अनन्या-लक्ष्य के किसिंग सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची (chand mera dil trailer)

चांद मेरा दिल पर चली कैंची

फिल्म चांद मेरा दिल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराने के दौरान कई बदलाव करने पड़े। बताया जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट देने से पहले कई इंटीमेट सीन्स हटाने के निर्देश दिए थे। खबरों के अनुसार, बोर्ड ने 10 सेकंड का एक किसिंग सीन हटाने और उसकी जगह दूसरे विजुअल्स डालने को कहा। इसके अलावा करीब 1 मिनट 26 सेकंड के लिप-लॉक सीन्स भी फिल्म से डिलीट किए गए। कुल मिलाकर लगभग 96 सेकंड के किसिंग सीन्स हटाए गए, जिसके बाद फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिला।

इतनी है अनन्या-लक्ष्य की मूवी की लंबाई

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मेकर्स से फिल्म में काम करने वाले सभी चाइल्ड आर्टिस्ट्स के लिए जरूरी सहमति से जुड़े दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। सभी जरूरी बदलाव और फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद फिल्म को 8 मई को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया। फिल्म की कुल लंबाई लगभग 2 घंटे 15 मिनट बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। चांद मेरा दिल में पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्माता करण जौहर, हीरू यश जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिके डीसूजा हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म चांद मेरा दिल 22 मई को रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article