बॉलीवुड

Ananya Panday की बहन Alanna Panday को फिर से मिलेगा मां बनने का सुख

Alanna Panday Pregnant: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने पति आइवर मैकक्रे के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Image

अलाना पांडे ने शेयर की खुशखबरी (pic credit-instagram)

Alanna Panday Pregnant: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कजिन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे (Alanna Panday) ने अमेरिकी फिल्ममेकर आइवर मैकक्रे से 16 मार्च 2023 को मुंबई में शादी की थी। इसके बाद, इस जोड़े ने मई 2024 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम रिवर है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अलाना फिर से मां बनने वाली हैं। आइए पूरी बात जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Toxic के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने Kiara Advani की तारीफ में पढ़े कसीदे, ट्रोल्स को दिया तगड़ा जवाब)

अलाना पांडे ने शेयर की खुशखबरी

अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अपने 24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान बेहद खास अंदाज में किया। अलाना इन दिनों अपने पति आइवर और बेटे रिवर के साथ इटली के सिसिली में हैं। उन्होंने वहां की एक खूबसूरत लोकेशन से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अलाना सफेद रंग का खूबसूरत बैकलेस गाउन पहने नजर आईं। गाउन पर हल्के ऑरेंज रंग के फूलों का डिजाइन बना हुआ था। इस फ्लोई ड्रेस में अलाना ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। उन्होंने बालों को हाई पोनीटेल में स्टाइल किया था और कम से कम ज्वेलरी पहनी थी। उनका पूरा लुक काफी सिंपल और खूबसूरत लग रहा था।

अलाना पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन हैं। जैसे ही अलाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की, अनन्या ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने अलाना का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और उसके साथ कई रेड हार्ट और नजर से बचाने वाले इमोजी लगाए। 30 साल की अलाना पांडे, डीन पांडे और चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। अलाना की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर उनकी मां डीन पांडे भी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'दूसरी बार दादी बनने जा रही हूं, भगवान आपको आशीर्वाद दें।' इसके साथ उन्होंने कई हार्ट, हग और खुशी वाले इमोजी भी शेयर किए। अलाना की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और दोस्त उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article