बॉलीवुड

Ananya Panday और Walker Blanco की राहें हुईं अलग !! 2 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता

Ananya Panday-Walker Blanco Part Ways: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको ने 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के ब्रेकअप कर लिया है।

Image

दो साल बाद अलग हुए अनन्या-वॉकर (Pic Credit: Instagram)

Ananya Panday Breakup With Walker Blanco: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे लगभग 2 सालों से वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही थीं। यह जोड़ी फैन्स को भी खूब पसंद थी। बड़ा अपडेट यह है कि इस कपल ने 2 सालों के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें साल 2024 से सामने आ रही थीं। हालांकि अनन्या और वॉकर ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया। दोनों ने हमेशा अपनी डेटिंग लाइफ को भी लाइमलाइट से दूर ही रखा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: धर्मा प्रोडक्शंस की नई एक्शन थ्रिलर में हुई Kartik Aaryan की एंट्री, संदीप मोदी करेंगे डायरेक्ट)

अनन्या ने लिया रिश्ता खत्म करने का फैसला?

Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे ने बीते हफ्ते ही वॉकर ब्लैंको से अलग होने का मन बना लिया था। हालांकि रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ब्रेकअप दोनों की आपसी सहमति से हुआ है। दोनों एक-दूसरे के प्रति स्पेस मेन्टेन करेंगे। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि वॉकर ब्लैंको से अलग अनन्या पांडे हुई हैं। दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: धर्मा प्रोडक्शंस की नई एक्शन थ्रिलर में हुई Kartik Aaryan की एंट्री, संदीप मोदी करेंगे डायरेक्ट)

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में हुई थी मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या और वॉकर एक-दूसरे से पहली बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें आने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी पब्लिक में अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। वॉकर ने अनन्या पांडे के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विश भी किया था। बताते चलें वॉकर ब्लैंको शिकागो के पूर्व मॉडल बताए जाते हैं। वो वन्यजीवों और जानवरों में काफी दिलचस्पी रखते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article