टेक एंड गैजेट्स

पावरफुल फीचर्स के साथ Vivo V80 की भारत में हुई एंट्री, 144Hz डिस्प्ले और 50MP Zeiss कैमरा से लैस, जानें कीमत

परफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 512GB तक का ऑप्शन दिया गया है।

Image

वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo ने भारत में अपनी V सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Vivo V70 का अपग्रेडेड मॉडल है, जिसे कंपनी ने फरवरी में पेश किया था। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट मिलता है।

अगर आप मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम के लिए स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो Vivo V80 को देख सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए रियर में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Vivo V80 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 69,999 रुपये, जबकि 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। यह फोन Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem तीन रंगों में उपलब्ध होगा। Vivo V80 की बिक्री भारत में 13 अक्टूबर से Flipkart और Vivo की ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज भी बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलेगा।

Vivo V80 के फीचर्स

Vivo V80 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,260 x 2,750 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 459ppi है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है, जबकि HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स है। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 512GB तक का ऑप्शन दिया गया है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर चलता है।

Zeiss के साथ ट्रिपल रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 में Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें ऑटोफोकस, OIS और f/1.88 अपर्चर दिया गया है।

इसके साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा मिलता है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है, जो 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Zeiss Group Selfie Camera दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस, f/2.0 अपर्चर और 92 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है।

बड़ी बैटरी का मिलेगा सपोर्ट

Vivo V80 में कंपनी ने 7,200mAh की बैटरी दी है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद मिलेगी। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन 203 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.69mm है।

कनेक्टिविटी के लिए Vivo V80 में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। हालांकि USB पोर्ट USB 2.0 सपोर्ट करता है। फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर और X-axis लीनियर मोटर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास जैसे जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article