देश

'50 करोड़ लोग गरीबी से निकले बाहर', वैशाली में PM मोदी बोले- नीतीश के काम को आगे बढ़ा रहे सम्राट

Nitish Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते कहा कि गंगा मैया पर बने दरगाह-बिदुपुर छह-लेन केबल ब्रिज का नाम नीतीश जी के सम्मान में 'नीतीश सेतु' रखा गया है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नीतीश सेतु का किया उद्घाटन (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Nitish Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सम्मान में सेतु का नाम नीतीश सेतु का रखा गया है। इस दौरान, उन्होंने छठ पर्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है। हमारी माताओं और बहनों ने कठिन निर्जला व्रत करके परिवार, समाज और जगत के मंगल की कामना की है। अब छठी मैया के आशीर्वाद से हम यहां विकास का पर्व मना रहे हैं।

'सबका साथ, सबका विकास'

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की इस विकास यात्रा में हम 'सबका साथ-सबका विकास' का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं। हमने लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया है और इसलिए आज जब एनडीए सरकार इस कार्यकाल के एक वर्ष पूरा कर रही है। तो इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया है। मैं इसके लिए वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करता हूं।

'नीतीश के काम को आगे बढ़ा रहे सम्राट'

उन्होंने कहा, ''करीब 3 दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे आदरणीय नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला। नीतीश जी ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की। अब नीतीश जी के आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज यहां भी हजारों-करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। और मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे मित्र रामविलास जी की आत्मा जहां भी होगी, वह भी हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि उनके सपनों को भी हम साकार कर रहे हैं। मैं एनडीए के सभी घटक दलों को, सभी कार्यकर्ताओं को और सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि गंगा मैया पर बने दरगाह-बिदुपुर छह-लेन केबल ब्रिज को जनता के लिए समर्पित किया गया है। इस आधुनिक ब्रिज का नाम आदरणीय नीतीश जी के सम्मान में 'नीतीश सेतु' रखा गया है। ये उनके सेवा और समर्पण का बिहारवासियों की तरफ से हो रहे सम्मान के प्रतीक है।

'आधुनिक सड़कों का नेटवर्क तेजी से हो रहा तैयार'

उन्होंने कहा कि इस पुल से पटना और वैशाली के बीच की दूरी और दिक्कतें कम हो गई हैं। अब फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। यहां के युवाओं को पढ़ाई में, बुजुर्गों को दवाई में बहुत आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में आधुनिक सड़कों का नेटवर्क भी तेज गति से तैयार हो रहा है। आज औरंगाबाद-चोरदाहा 6 लेन हाइवे का लोकार्पण हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article