टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi 18 की प्री-बुकिंग शुरू, 200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी से होगा लैस, जानें फीचर्स

इससे पहले कंपनी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो नए मॉडल को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार कैमरा और पॉवरफुल चिपसेट मिलेगा।

Image

शॉओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 18 को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने चीन में इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी तरफ, इसके फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनमें 200MP कैमरा, 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Xiaomi Mall China पर इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की ओर से जारी टीजर में फोन को एक सफेद बॉक्स के रूप में दिखाया गया है, जिस पर Leica का नाम नजर आ रहा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 18 में भी Leica के साथ तैयार किया गया कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की असली तस्वीरें और पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

बताया जा रहा है कि Xiaomi 18 इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो नए मॉडल को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई पक्की जानकारी नहीं आई है।

Xiaomi 18 में मिल सकता है 6.4 इंच का डिस्प्ले

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Xiaomi 18 में 6.4 इंच की LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें TCL की M11 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है।

इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी बात सामने आई है। इसकी बॉडी में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। वहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

200MP का दमदार कैमरा सेटअप

कैमरे के मामले में भी Xiaomi 18 काफी दमदार हो सकता है। लीक के मुताबिक, इसके पीछे तीन कैमरे मिल सकते हैं। इनमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का मुख्य कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

फिलहाल इन फीचर्स को लेकर Xiaomi ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन के लॉन्च के समय इसकी असली खूबियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, भारतीय बाजार में Xiaomi 18 कब आएगा, इस बारे में भी कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article