टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ VIVO का सबसे खूबसूरत फोन, इसमें है 50MP सेल्फी कैमरा और बड़ी बैटरी का सपोर्ट

Vivo V30e Launched in India: वीवो वी30ई में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट, 8GB रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। Vivo V30e डुअल सिम (नैनो) और एंड्रॉयड 14-आधारित फनटचओएस 14 पर चलता है।

Image

वीवो वी30ई को सिल्क ब्लू और वेलवेट रेड कलर ऑप्शन में आता है। (Image Credit-Vivo)

Vivo V30e Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने Vivo V30e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को दमदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। वीवो वी30ई (Vivo V30e) में स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 चिपसेट, IP64-रेटेड बिल्ड, 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है।

Vivo V30e price in India: क्या है कीमत?

वीवो वी30ई को सिल्क ब्लू और वेलवेट रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर 8GB RAM + 128GB वैरिएंट आता है। वहीं 8GB RAM + 256GB ऑप्शन की कीमत 29,999 रुपये है। इसे 9 मई से वीवो के इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और पार्टनर रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Vivo V30e specifications: क्या है खासियत?

वीवो वी30ई में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 93.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। इसमें 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट, 8GB रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। Vivo V30e डुअल सिम (नैनो) और एंड्रॉयड 14-आधारित फनटचओएस 14 पर चलता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और USB टाइप-C कनेक्टिविटी शामिल है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vivo V30e Camera: कैसा है कैमरा सेटअप?

Vivo V30e में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 50MP कैमरा सेंसर है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है।

Vivo V30e Battery: मिलती है बड़ी बैटरी

Vivo V30e में 5,500mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 22 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग टाइम और 53 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article