टेक एंड गैजेट्स

सबसे कम कीमत में iPhone 15 होगा आपका, Flipkart पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स

iPhone Discount, Price Cut in India: सेल में iPhone 14 को 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में iPhone 14 Plus को 59,999 रुपये और iPhone 14 Pro को 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्त किया गया है।

Image

Flipkart Sale: Check out the top iPhone deals

iPhone 15 Discount, Price Cut in India: यदि आप आईफोन लवर हैं और आईफोन 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एकदम सही मौका है। आज (2 मई) से फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में आईफोन 15 को बहुत ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) में आईफोन 15 को 58,999 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iPhone 14, iPhone 13 और iPhone Pro सीरीज पर भी दमदार डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 15 और iPhone 15 Pro Series: लेटेस्ट आईफोन पर बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान, iPhone 15 की प्रभावी कीमत 58,999 रुपये है। साइट के अनुसार, डिवाइस की मूल कीमत 79,900 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये की रियायती कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस तरह आपको 15 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक, एसबीआई के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट भी मिलेगी। वहीं फोन पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है। इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यानी बिना एक्सचेंज के भी आईफोन 15 को 60 हजार से भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Big Saving Days Sale में iPhone ऑफर्स

सेल में iPhone 14 को 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में iPhone 14 Plus को 59,999 रुपये और iPhone 14 Pro को 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्त किया गया है। सभी मॉडल के साथ बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी है।

iPhone 15 Pro Series: कितने में मिलेगा प्रो आईफोन

iPhone 15 Pro Max, जो कि Apple का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है, 1,37,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इसी तरह, iPhone 15 Pro की प्रभावी कीमत 1,16,990 रुपये है। इन फोन के साथ भी फ्लिपकार्ट दमदार एक्सचेंज ऑफर दे रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article