टेक एंड गैजेट्स

देश में बढ़ा सेमीकंडक्टर चिप का आयात, 18.5% बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये हुआ

Semiconductor chip imports: भारत सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर और विदेशी निवेश को आकर्षित कर आयात पर निर्भरता कम करने के लिए ‘सेमीकॉन इंडिया’ जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम में देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए 76,000 करोड़ रुपये का निवेश होना है।

Image

Semiconductor chip

Photo : iStock

Semiconductor chip imports: सरकार ने संसद में कहा कि देश में सेमीकंडक्टर आयात 2023-24 में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये का रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 18.43 अरब सेमीकंडक्टर चिप का आयात किया।

2022-23 में 1.297 लाख करोड़ का किया था आयात

वाणिज्यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) पोर्टल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2022-23 में देश में 1.297 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के 14.64 अरब चिप का आयात किया गया। आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में देश ने 1.071 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 17.89 अरब चिपसेट का आयात किया।

सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम

भारत सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर और विदेशी निवेश को आकर्षित कर आयात पर निर्भरता कम करने के लिए ‘सेमीकॉन इंडिया’ जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम में देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए 76,000 करोड़ रुपये का निवेश होना है।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article