टेक एंड गैजेट्स

24GB रैम-1 TB स्टोरेज-100W चार्जिंग, मार्केट में तहलका मचाने आ रहा OnePlus 13

OnePlus 13 Launch India: वनप्लस 13 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। फोन को 6,000mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा, जो 100W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलैस चार्जिंग से लैस होगा।

Image

oneplus 13 (image-amazon)

OnePlus 13 Launch India: वनप्लस ने अपने सबसे दमदार फोन वनप्लस 13 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। इस फोन को 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।

कब लॉन्च होगा वनप्लस 13

वनप्लस 13 भारत में वनप्लस इंडिया वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। बता दें कि वनप्लस 13 को पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इसको भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। हैंडसेट को जनवरी में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक तारीख का खुलासा नहीं किया है।

इन फीचर्स से लैस होगा स्मार्टफोन

माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन देश में Android 15 आधारित OxygenOS 15 के साथ आएगा। हैंडसेट AI-समर्थित इमेजिंग और नोट लेने वाली फीचर्स से लैस होगा। भारतीय वर्जन चीनी वर्जन के जैसे होने की उम्मीद है।

वनप्लस 13 को 6.82 इंच क्वाड-एचडी+ LTPO AMOLED स्क्री, 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 और IP69-रेटेड बिल्ड मिलेगा।

दमदार होगा कैमरा

वनप्लस 13 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फोन को 6,000mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा, जो 100W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलैस चार्जिंग से लैस होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article