Google Veo video generative AI model: गूगल ने एक साथ अपने दो नए जनरेटिव एआई मॉडल - वीओ और इमेजन 3 को लॉन्च कर दिया है। वीओ (Google Veo) का मदद से शब्दों को वीडियो में बदला जा सकता है। वहीं इमेजन 3 (Imagen 3) इमेज जनरेटर टूल है। इन एआई टूल को वर्टेक्स एआई के माध्यम से बिजनेस के लिए उपलब्ध किया गया है। बता दें कि वर्टेक्स एआई गूगल का क्लाउड प्लेटफॉर्म है जो इन्टरप्राइज एप्लीकेशन के लिए एआई टूल्स का एक सेट प्रदान करता है।
Google Veo में क्या है खास?
Google DeepMind द्वारा विकसित, Veo एक इमेज-टू-वीडियो मॉडल है जो रियरलिस्टिक दिखने वाले लोगों और जानवरों सहित हाई क्वालिटी, हाई डेफिनिशन वीडियो बनाने में सक्षम है। यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ एक फोटो अपलोड करके या केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का उपयोग करके Veo पर वीडियो बना सकते हैं। यह एक प्राइवेट प्रिव्यू में Vertex AI के माध्यम से उपलब्ध होगा।
Google का कहना है कि Veo हाई क्वालिटी वाले 1080p रिजॉल्यूशन वाले वीडियो बनाने में सक्षम है। वीडियो को टेक्स्ट और इमेज-आधारित प्रॉम्प्ट से लेकर विभिन्न विज़ुअल और सिनेमैटिक स्टाइल में बनाया जा सकता है। आसान भाषा में कहें तो आप इस टूल की मदद से फोटो को भी वीडियो में बदल सकते हैं वो भी सिर्फ प्रॉम्प्ट की मदद से। और यह काफी रियलिस्टिक लगता है।
क्या है Imagen 3?
इमेजन 3 गूगल का लेटेस्ट इमेज-जनरेशन मॉडल है जो सरल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से रियलिस्टिक और हाई क्वालिटी वाली फोटो जनरेट कर सकता है। Veo के अलावा, Google के Imagen 3 टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर का लेटेस्ट वर्जन भी सभी Google क्लाउड ग्राहकों के लिए उपलब्ध किया है। इमेजन 3 भी अगले सप्ताह से सभी वर्टेक्स एआई ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, Google अपने शुरुआती US रिलीज को Google के AI टेस्ट किचन के लिए भी उपलब्ध करेगा, जो अगस्त में शुरू हुआ था।
