टेक एंड गैजेट्स

क्या आपके पास भी है पुराना iPhone? Apple ने इस पॉपुलर आईफोन को डाला कबाड़ लिस्ट में!

अगर आप भी आईफोन के किसी पुराने मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। कंपनी ने एक पुराने आईफोन को Obsolete घोषित कर दिया है।

Image

तो क्या आपका पुराना आईफोन भी हो गया है बेकार (AI Generated Image)

Apple ने अपने पुराने आईफोन मॉडल्स की लिस्ट में एक और डिवाइस को शामिल कर दिया है। कंपनी ने iPhone X को अब ‘Obsolete’ घोषित कर दिया है। इसका मतलब यह है कि करीब नौ साल पुराने इस आईफोन के लिए एप्पल और उसके ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से आधिकारिक हार्डवेयर रिपेयर सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।

iPhone X 2017 में हुआ था लॉन्च

iPhone X को एप्पल ने साल 2017 में लॉन्च किया था। इस आईफोन के साथ आईफोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। अब Apple की ओर से इसे Obsolete घोषित किया जाना संकेत देता है कि इस डिवाइस के लिए कंपनी का आधिकारिक हार्डवेयर सपोर्ट लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

क्या होता है Obsolete डिवाइस?

Apple के अनुसार, जिस प्रोडक्ट को कंपनी ने सात साल से ज्यादा समय पहले डिस्ट्रीब्यूट करना बंद कर दिया हो, उसे Obsolete कैटेगरी में रखा जाता है। इस कैटेगरी में आने के बाद आमतौर पर Apple उस डिवाइस के लिए हार्डवेयर सर्विस उपलब्ध नहीं करवाता है।

iPhone X को Apple ने सितंबर 2018 में बिक्री से हटा दिया था। हालांकि, इसके बाद भी कुछ थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के जरिए यह फोन उपलब्ध रहा।

क्या iPhone X अचानक बंद हो जाएगा

अगर आपके पास अभी भी iPhone X है तो घबराने की जरूरत नहीं है। Obsolete घोषित होने का मतलब यह नहीं है कि फोन अचानक बंद हो जाएगा।अगर आपका डिवाइस अभी ठीक से काम कर रहा है तो आप उसे पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

समस्या तब हो सकती है जब फोन के किसी हार्डवेयर पार्ट में खराबी आ जाए। उदाहरण के लिए डिस्प्ले, बैटरी या फोन के किसी दूसरे इंटरनल कंपोनेंट में समस्या आने पर एप्पल या उसके ऑथराइज्ड सर्विस नेटवर्क से रिपेयर कराना मुश्किल या संभव नहीं होगा।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट का क्या हुआ?

iPhone X के लिए iOS 16 आखिरी बड़ा iOS अपडेट था। इसका मतलब है कि यह फोन Apple के नए प्रमुख iOS वर्जन को सपोर्ट नहीं करता। हालांकि, Apple ने iOS 16 के लिए कुछ सिक्योरिटी अपडेट जारी रखना जारी रखा है। यानी हार्डवेयर पुराना होने के बावजूद कंपनी की ओर से कुछ स्तर पर सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता रहा है।

हालांकि, अब Obsolete कैटेगरी में शामिल होने के बाद यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता हार्डवेयर रिपेयर की रहेगी।

Apple की Obsolete iPhone लिस्ट में कौन-कौन से मॉडल?

15 अगस्त 2026 तक Apple की Worldwide Obsolete iPhone लिस्ट में कई पुराने मॉडल और उनके अलग-अलग वेरिएंट शामिल हैं-

मॉडलवेरिएंट/स्टोरेज
iPhone 3GChina Mainland – 8GB
iPhone 3G8GB, 16GB
iPhone 3GSChina Mainland – 16GB, 32GB
iPhone 3GS8GB
iPhone 3GS16GB, 32GB
iPhone 4CDMA
iPhone 4CDMA – 8GB
iPhone 416GB, 32GB
iPhone 4GSM – 8GB
iPhone 4S
iPhone 4S8GB
iPhone 5
iPhone 5C
iPhone 5S
iPhone 6
iPhone 6 Plus
iPhone 6s32GB
iPhone 6s Plus32GB
iPhone 8PRODUCT(RED)
iPhone 8 PlusPRODUCT(RED)
iPhone SE
iPhone X
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article