टेक एंड गैजेट्स

दमदार बैटरी-कैमरे के साथ आ रहा सैमसंग का सस्ता 5G फोन, लॉन्च से पहले जानें सभी फीचर्स

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग गैलेक्सी F15 5G में 6,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। पिछले साल के गैलेक्सी F14 5G को 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर 5nm Exynos 1330 चिपसेट से लैस किया गया था।

Image

Image: 91Mobiles

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग ने अपने नए किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को बीआईएस वेबसाइट पर देखा गया है। फोन को भारत में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे से लैस किया जाएगा। इसमें 6GB तक रैम और 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

Samsung Galaxy F15 5G: लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने

फोन के रेंडर 91Mobiles द्वारा सामने आए थे। लीक में कहा गया है कि फोन को ब्लैक, मिंट और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी F15 5G को F14 5G के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा। फोन को मॉडल नंबर SM-E156B के नाम से लिस्ट किया गया है। यह वही मॉडल नंबर है जो बीआईएस सर्टिफिकेशन पोर्टल और सैमसंग के सपोर्ट पेज पर दिखाई दिया था।

Samsung Galaxy F15 5G: मिलेगा दमदार प्रोसेसर

फोन को दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 690 और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,752 अंक हासिल किए। इससे यह भी पता चला कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 6 ओएस पर चलेगा। वहीं फोन को 6 जीबी तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F15 5G: बैटरी और डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी F15 5G में 6,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। पिछले साल के गैलेक्सी F14 5G को 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर 5nm Exynos 1330 चिपसेट से लैस किया गया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article