टेक एंड गैजेट्स

5800mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Honor X9b, जानें कीमत और फीचर्स

Honor X9b Launched In India: फोन में 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम मिलता है।

Image

Honor X9b

Honor X9b Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने गुरुवार को भारत में अपने दमदार फोन ऑनर एक्स9बी को लॉन्च कर दिया है। इस फोन 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस किया गया है। फोन को 5800mAh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार की चार्जिंग में 3 दिन तक चलाया जा सकता है। फोन में IP53 रेटिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

Honor X9b: कीमत और कलर

भारत में Honor X9b को मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है और यह 8GB+256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, Honor X9b को 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे (दोपहर) से खरीदा जा सकेगा। फोन अमेजन और देशभर के करीब 1,800 रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ICICI बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।

Honor X9b: डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर चलता है। इसमें डुअल-सिम का सपोर्ट है। फोन में 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Honor X9b: कैमरा और बैटरी

फोन में तीन रियर कैमरा हैं। जिसमें 108MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी 5800mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 35 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि फोन को दो बार चार्ज करके पूरा हफ्ता चलाया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article