टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले Xiaomi 14 Ultra की कीमत आई सामने, आईफोन-सैमसंग को देगा तगड़ा मुकाबला

Xiaomi 14 Ultra: फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जाएगा। इसके एंड्रॉयड 14 आधारित हाइपरओएस के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 5,180mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Image

Xiaomi 14 Ultra

Xiaomi 14 Ultra: स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी अपने फ्लैगशिप फोन शाओमी 14 अल्ट्रा को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को 25 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज के तहत शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो और शाओमी अल्ट्रा को भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। अल्ट्रा को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 14 Ultra: कीमत

हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। बता दें कि फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इसके 16GB + 256GB और 16GB + 512GB विकल्प को केवल ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन को 7,299 चीनी युआन (लगभग 84,000 रुपये) और टाइटेनियम वर्जन को 7,799 चीनी युआन (लगभग 90,100 रुपये) में लिस्ट किया जा सकता है।

Xiaomi 14 Ultra: संभावित स्पेसिफिकेशन

MySmartPrice की एक रिपोर्ट में कथित Xiaomi 14 Ultra के लीक हुए डिजाइन रेंडर शेयर किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल फॉक्स-लेदर फिनिश में आएगा। रेंडर में Xiaomi 14 Ultra का पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के दाहिने किनारे पर दिखाई देते हैं, जबकि स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और प्राइमरी माइक्रोफोन निचले किनारे पर मौजूद हैं।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के पिछले लीक भी सामने आए हैं। दावा है कि फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जाएगा। इसके एंड्रॉयड 14 आधारित हाइपरओएस के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन को चार दमदार रियर कैमरे से लैस किया जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। फोन में 5,180mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article