टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Saving Days: फ्लिपकार्ट की लूट सेल, भारी डिस्काउंट में मिलेंगे Samsung और iPhone

Flipkart Big Saving Days Sale: टीजर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE, आगामी बिग सेविंग डेज सेल में 40,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S23 को 44,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Image

Flipkart Big Saving Days Sale

Flipkart Big Saving Days Sale: यदि आप भी कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट की आगामी बिग सेविंग डेज सेल 3 मई से शुरू हो रही है। इस सेल में ई-कॉमर्स दिग्गज सैमसंग स्मार्टफोन पर कुछ टॉप डील्स देने वाली है। फ्लिपकार्ट ने बिक्री माइक्रो-साइट पर एक टीजर के माध्यम से खुलासा किया है कि पिछले साल का सैमसंग गैलेक्सी S23 सिर्फ 44,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा आईफोन पर भी दमदार ऑफर मिलने वाला है।

कम कीमत में मिलेंगे Samsung फ्लैगशिप

टीजर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE, आगामी बिग सेविंग डेज सेल में 40,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S23 को 44,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी F34 5G को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन के साथ फ्लैट 5% कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

कम कीमत में मिलेंगे iPhone

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज (Flipkart Big Saving Days Sale) अर्ली-बर्ड सेल के दौरान, हाई-एंड iPhone 14 128GB मॉडल को सिर्फ 55,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा फोन पर ईएमआई लेनदेन सहित विशेष सिटी-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ऑफर भी हैं। यानी कार्ड डिस्काउंट के साथ आप स्मार्टफोन को 52,749 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Moto Edge 50 Pro

3 से 9 मई तक चलने वाली इस सेल में मोटो के IP68-रेटेड फोन Moto Edge 50 Pro को भी 28,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा।इसके अलावा, कंपनी का मोटोरोला एज 40 नियो ऑफर के बाद फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान 20,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article