टेक एंड गैजेट्स

Google Play Store: गूगल लाया कमाल की जुगाड़, एक साथ दो ऐप डाउनलोड करना होगा आसान

Google Play Store: नए फीचर की मदद से गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स जैसे बड़े एप्लिकेशन को एक साथ डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे दूसरे को शुरू करने से पहले एक के खत्म होने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

google play store

Google Play Store: गूगल ने यूजर्स की सुविधा के लिए एक नए फीचर को जारी किया है, जिसमें यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से एक साथ दो ऐप डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। अब तक यूजर्स एक बार में केवल एक ही ऐप डाउनलोड कर पाते थे। नए फीचर से यूजर्स के समय की बचत होगी और उन्हें अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्या होगा फायदा?

9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, अब गूगल प्ले स्टोर की मदद से एप डाउनलोड करने वाले यूजर्स एक साथ दो एप डाउनलोड कर सकेंगे। यह अपडेट प्ले स्टोर के क्यू सिस्टम को हटा देता है, जिससे यूजर्स एक साथ कई ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे एप डाउनलोड करने की प्रोसेस फास्ट हो जाती है, खासकर नया डिवाइस सेटअप करते समय। अब यूजर्स एक साथ दो ऐप डाउनलोड कर सकेंगे और उन्हें एक ही समय में इंस्टॉल भी कर सकेंगे। यह सुविधा Play Store वर्जन 40.6.31 के साथ Android 14 चलाने वाले डिवाइस के लिए व्यापक रूप से जारी की जा रही है।

बड़े एप्लिकेशन को एक साथ कर सकेंगे डाउनलोड

नए फीचर की मदद से गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स जैसे बड़े एप्लिकेशन को एक साथ डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे दूसरे को शुरू करने से पहले एक के खत्म होने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाउनलोड की प्रोग्रेस को प्ले स्टोर और होम स्क्रीन दोनों पर ट्रैक किया जा सकता है।

एक साथ दो ऐप होंगे डाउनलोड

हालांकि, गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) में एक साथ डाउनलोड का नया अपडेट केवल नए ऐप इंस्टॉलेशन पर लागू होता है, अपडेट पर नहीं। इसके अलावा, यूजर्स एक साथ केवल दो एप ही डाउनलोड कर सकेंगे। इससे अधिक डाउनलोड पर बाकी एप पेंडिंग (Pending) में रहेंगे। हालांकि, इस लिमिट को भविष्य में बढ़ाया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article