टेक एंड गैजेट्स

IND vs PAK Match Live Streaming Free Link & App: फ्री में देखें भारत और पाकिस्तान एशिया कप मुकाबला, ये रहा तरीका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 2, 2023, 02:10 PM IST

India vs Pakistan, IND vs PAK Match Live Cricket Score Streaming Online Free on Disney Hotstar: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं 2 सितंबर को एशिया कप में खेले जाने वाले भारत-पाक महामुकाबले को आप कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख पाएंगे।

Image

India vs Pakistan Asia Cup 2023 When and Where to watch

India vs Pakistan, IND vs PAK Match Live Cricket Score Streaming Online Free on Disney Hotstar: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले गए मैच के साथ एशिया कप का आगाज हो चुका है। अब भारत को पाकिस्तान के महा मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एशिया कप का ये मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल में खेला जाएगा। फैंस के मन में सवाल हैं कि एशिया कप भारत-पाकिस्तान का मैच फ्री में कहां और कैसे देख सकते हैं? आइए जानते हैं 2 सितंबर को एशिया कप में खेले जाने वाले भारत-पाक महामुकाबले को आप कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख पाएंगे।

IND vs PAK Match Date and Time

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर, शनिवार को खेला जाएगा। समय की बात करें तो भारतीय समयनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से होगी। इससे पहले 2:30 बजे टॉप फेंका जाएगा और ये तय होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

Asia Cup 2023 IND vs PAK Match Live

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पल्लेकल के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले को इंडिया में स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी पर लाइव दे खा जा सकता है। वहीं इसे फ्री में मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा। भारत-पाक के इस महामुकाबले को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव और फ्री देखा जा सकेगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने मोबाइल यूजर्स को ये सुविधा दी है।

How to Download Disney Plus Hotstar

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप को आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या आईफोन यूजर ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए एशिया कप 2023 के मैच देख सकते हैं। इस बारे में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बाकायदा ट्वीट कर जानकारी दी है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article