टेक एंड गैजेट्स

Happy Holi 2024 Wishes: फेसबुक-इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर होली को बनाएं खास, दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये स्पेशल शुभकामना मैसेज

Happy Holi 2024 Wishes: गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार, सूरज की किरणें, खुशियों की बहार। चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।। यहां हम आपको सोशल मीडिया पर होली के लिए 10 स्पेशल शुभकामना मैसेज बता रहे हैं जो आपके त्योहार को खास बना देंगे।

Image

Happy Holi 2024 Wishes

Happy Holi 2024: इस साल रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जा रहा है। होली हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, और पूरे भारत में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह अपनों के बीच कृतज्ञता व्यक्त करने, बंधनों को मजबूत करने और सद्भावना को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर होता है। यहां हम आपको सोशल मीडिया पर हैप्पी होली 2024 (Happy Holi 2024) के लिए स्पेशल शुभकामना मैसेज बता रहे हैं जो आपके त्योहार को विशेष बना सकते हैं। इस शुभकामना मैसेज को आप व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status), फेसबुक पोस्ट, व्हाट्सएप मैसेज और इंस्टाग्राम (Instagram) मैसेज और स्टोरी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Happy Holi 2024 Wishes In Hindi: खास अंदाज में अपनों को दें शुभकामनाएं

1. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार

चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।।

Happy Holi 2024

2. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

3. रंग के इस त्यौहार में, सभी रंगों की हो भरमार!

ढेर सारी खुशियों हो आपका संसार,

यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार।।

Happy Holi 2024

4. खुशियों से हो न कोई दूरी, रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी

रंगों से भरे इस मौसम में, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।।

Happy Holi 2024

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,

हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी।

कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली

ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. काश हमारी बेरंग जिंदगी में भी रंगों की बहार होती

काश होली के रंगों से ज्यादा जिंदगी रंगीन होती।

8. अच्छा हुआ जो गुजर गया फरवरी महीना,

ये अंग्रेजी मोहब्बत का महीना था साहब।

राधा कृष्ण का प्रेम तो अब चढ़ेगा,

रसिया पर फागुन का रंग जब चढ़ेगा।।

होली 2024 की बधाई!

9. फाल्गुन की बहार,

चली पिचकारी उड़ा गुलाल,

रंग बरसे नीले-हरे-लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं दोस्त!

10. दिलों को मिलाने का मौसम है,

दूरियाँ मिटाने का मौसम है।

होली का त्यौहार ही ऐसा है,

रंगों में डूब जाने का मौसम है।।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article