टेक एंड गैजेट्स

Happy Holi Whatsapp Status Video Download: दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए स्टेटस पर लगाएं ये खास होली वीडियो मैसेज, त्योहार हो जाएगा यादगार

Happy Holi Whatsapp Status Video Download: अपने प्रियजनों को 'होली 2024 की शुभकामनाएं' देने के लिए आप व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो का उपयोग कर सकते हैं। आप इन स्पेशल वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों को भेज सकते हैं।

Image

Holi 2024 WhatsApp Video Status

Happy Holi Whatsapp Status Video Download: इस साल रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जा रहा है। लेकिन होली की हुडदंग और उल्लास पहले से ही शुरू हो गया है। होली (Happy Holi 2024 whatsApp video Status Download) पर हम गुझिया और ठंडाई जैसे व्यंजनों का आनंद लेते हैं और अपने प्रियजनों के साथ रंगों और पानी से होली खेलने के लिए उत्साहित होते हैं। इस दौरान अपने प्रियजनों को 'होली की शुभकामनाएं' देने के लिए व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो (WhatsApp Video Status For Happy Holi 2024) का उपयोग कर सकते हैं। आप इन स्पेशल वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों को भेज सकते हैं। यहां हम होली के लिए शानदार वीडियो डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Happy Holi 2024 WhatsApp Video Status: होली की स्पेशल वीडियो ऐसे करें डाउनलोड

होली 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए बधाई देना सबसे अच्छा विकल्प है। होली के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Holi 2024 Whatsapp Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

  • अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Holi 2024 Video लिखें और सर्च करें।
  • यहां आपको होली 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
  • अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
  • यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • आप इन वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Happy Holi 2024 Wishes In Hindi: होली पर ये स्टेटस भी आएंगे काम

1. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,

हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी।

कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली

ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Holi 2024 whatsApp video Status Download

3. काश हमारी बेरंग जिंदगी में भी रंगों की बहार होती

काश होली के रंगों से ज्यादा जिंदगी रंगीन होती।

4. अच्छा हुआ जो गुजर गया फरवरी महीना,

ये अंग्रेजी मोहब्बत का महीना था साहब।

राधा कृष्ण का प्रेम तो अब चढ़ेगा,

रसिया पर फागुन का रंग जब चढ़ेगा।।

होली 2024 की बधाई!

Wish You Happy Holi 2024 whatsApp video Status Download

5. फाल्गुन की बहार,

चली पिचकारी उड़ा गुलाल,

रंग बरसे नीले-हरे-लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं दोस्त!

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article