टेक एंड गैजेट्स

Happy Holi: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें अपनी फोटो वाले पर्सनलाइज व्हाट्सएप स्टिकर, बनाना है बहुत आसान

Custom Stickers on WhatsApp for Holi 2024: 25 मार्च को होली है। यदि आप होली 2024 (Holi 2024 Wishes) की शुभकामनाओं के लिए स्टिकर की मदद लेने वाले हैं तो आप अपने खुद की फोटो के भी स्टिकर बना सकते हैं। यानी होली की शुभकामनाएं खास होने वाली हैं।

Image

Custom Stickers on WhatsApp for Holi 2024

Custom Stickers on WhatsApp for Holi 2024: इंंस्टेंट मैसेजिंग ऐपव्हाट्सएप ने हाल ही में यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कस्टम स्टिकर बनाने की सुविधा को जारी किया है। इस फीचर की मदद से आप पर्सनलाइज व्हाट्सएप स्टिकर (WhatsApp Stickers) बना सकते हैं। आज छोटी होली है। ऐसे में यदि आप होली 2024 (Holi 2024 Wishes) की शुभकामनाओं के लिए स्टिकर की मदद लेने वाले हैं तो अपने खुद की फोटो के भी कस्टम स्टिकर बना सकते हैं। यहां हम आपको कस्टम स्टिकर बनाने का पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

Custom Stickers on WhatsApp for Holi 2024: ऐसे बनाएं मजेदार स्टिकर्स

  • यदि आपने अब तक व्हाट्सएप के मोबाइल ऐप को अपडेट नहीं किया है तो सबसे पहले ऐप को अपडेट करें।
  • अब ऐप को ओपन करें और उस चैट में जाएं जहां आप पर्सनलाइज व्हाट्सएप स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब चैट बॉक्स में जाएं और नीचे की ओर आपको स्टीकर का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको + साइन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब आप फोन की फोटो गैलरी में पहुंच जाएंगे। आप चाहें तो कैमरे की मदद से नई फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
  • उस फोटो को सेलेक्ट करें जिसका आप स्टिकर बनाना चाहते हैं।
  • फोटो पर क्लिक करते ही स्टीकर तैयार हो जाएगा और यह स्टीकर व्हाट्सएप एप की स्टीकर गैलरी में दिखने लगेगा।
  • आप स्टिकर पर टेक्स्ट, अन्य स्टिकर या ड्राइंग जोड़कर अपने स्टिकर को कस्टमाइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Holi 2024 Gift Ideas: स्मार्टफोन से स्मार्ट डिवाइस तक, होली 2024 पर गिफ्ट के लिए बेस्ट हैं ये डिवाइस

Holi 2024 WhatsApp Stickers: व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने के स्टेप

  • यदि आप सिर्फ व्हाट्सएप पर होली 2024 स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप होली 2024 (Holi 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से होली 2024 (Holi 2024) लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप होली 2024 स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article