टेक एंड गैजेट्स

Altina Schinasi का 116 वां जन्मदिन: कौन हैं अल्टीना शिनासी? जिनपर Google ने आज बनाया है खास डूडल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 4, 2023, 09:11 AM IST

Altina Schinasi Google Doodle (Altina Schinasi का 116 वां जन्मदिन): अल्टिना शिनासी की आज जयंती है। इसी के सम्मान में गूगल ने यह डूडल बनाया है। अल्टीना शिनासी एक अमेरिकन नागरिक थीं। वो एक अमेरिकी कलाकार, डिज़ाइनर और आविष्कारक के तौर पर जानी जाती है।

Image

अल्टीना शिनासी पर गूगल ने आज बनाया है खास डूडल (फोटो- Google)

Altina Schinasi Google Doodle: आज यानि कि शुक्रवार 4 अगस्त 2023 को गूगल ने अल्टीना शिनासी पर अपना डूडल बनाकर उन्हें खास तरह से सम्मान दिया है। गूगल के इस डूडल के बाद लोग, अल्टीना शिनासी को जानने के लिए उत्सुक हैं, आखिर कौन है अल्टीना शिनासी, जिसे गूगल ने इस तरह से याद किया है। आइए जानते हैं।

कौन है अल्टीना शिनासी (Who is Altina Schinasi)

अल्टीना शिनासी की आज जयंती है। इसी के सम्मान में गूगल ने यह डूडल बनाया है। अल्टीना शिनासी एक अमेरिकन नागरिक थीं। वो एक अमेरिकी कलाकार, डिज़ाइनर और आविष्कारक के तौर पर जानी जाती है। फैशन की दुनिया में उनके कुछ डिजाइन आज भी काफी प्रचलन में हैं। अल्टीना शिनासी को फैशन और आईवियर डिज़ाइन में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है। आज ही के दिन 1907 में मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में आप्रवासी माता-पिता के घर पर उनता जन्म हुआ था।

बचपन से कला में रुचि

बचपन से ही शिनासी की रुचि कला की ओर थी। पढ़ाई के लिए जब पेरिस गईं, तो वहां उनकी ये रुचि जुनून बन गया और वहां से लौटने के बाद न्यूयॉर्क में द आर्ट स्टूडेंट्स लीग में दाखिला ले लिया, जहां उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपने कौशल को निखारा। जल्द ही अमेरिका के फैशन की दुनिया में उनका नाम चमकने लगा। लोग उनके डिजाइन के प्रति आकर्षित होने लगे और जल्द ही वो फिफ्थ एवेन्यू पर विभिन्न दुकानों के लिए विंडो ड्रेसर बन गईं।

और अल्टीना हो गई अमर

फैशन की दुनिया में अल्टीना शिनासी की विकास जारी था, इसी बीच अल्टीना शिनासी ने वो काम कर दिया, जिसके कारण वो अमर हो गईं। अल्टीना शिनासी ने हार्लेक्विन चश्मे का एक ऐसा फ्रेम बनाया जिसने फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया। आज लोग इसे कैट आई (Cat-Eye Frame) के नाम से जानते हैं। हार्लेक्विन चश्मे ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और 1930 और 1940 के दशक के दौरान अमेरिका में महिलाओं के लिए यह एक फैश आईकॉन बन गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article