Apple Let Loose Event: एप्पल ने पुष्टि की है कि उसका 'लेट लूज' इवेंट 7 मई को होगा, जिसमें आईपैड से संबंधित घोषणाएं हो सकती हैं। आगामी कार्यक्रम WWDC शेड्यूल (जून में) से अलग है, जिसमें मुख्य रूप से कंपनी iPhones, iPads, VisionOS और अन्य के लिए सॉफ्टवेयर सुधार की घोषणा कर सकती है। कंपनी इसी इवेंट में iOS 18 को भी पेश कर सकता है।
M3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है iPad Air
एप्पल के iPad Air लाइनअप को आखिरी बार 2022 में कंपनी के M1 चिपसेट के साथ अपडेट किया गया था, लेकिन इस साल लाइनअप में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें 12.9 इंच की स्क्रीन और एक नया प्रोसेसर शामिल है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि Apple iPad Air रेंज को पुरानी जनरेशन के M2 चिपसेट से लैस किया जाएगा या लेटेस्ट M3 प्रोसेसर से। यह पहली बार होगा जब एप्पल आईपैड एयर का 12.9 इंच वर्जन पेश करेगा।
OLED डिस्प्ले के साथ आएगा iPad Pro
Apple OLED iPad Pro वेरिएंट को पहली बार मौजूदा जेनरेशन के टैबलेट के समान आकार में पेश कर सकता है, जिसमें 11.1 इंच मॉडल और 13.1-इंच वेरिएंट शामिल है। मैक्रोमर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूपर्टिनो-आधारित टेक दिग्गज एक OLED iPad लॉन्च कर सकता है जो 15 इंच तक बड़ा हो सकता है। Apple द्वारा iPad Pro रेंज को टॉप-ऑफ-द-लाइन M3 चिपसेट के साथ अपग्रेड करने की भी उम्मीद है।
पहले से पतला होगा आईपैड
9to5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, LCD पैनल को OLED वाले से बदलने से iPad Pro की मोटाई और बेजल्स में कमी आएगी। 11 इंच का आईपैड 0.8 मिमी पतला हो सकता है, जबकि बड़ा आईपैड लगभग 1.55 मिमी पतला हो सकता है। बेजल्स को भी 15 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
