X Down In India: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) एक बार फिर भारत में डाउन हो गया है। भारत में एक्स (X Down) यूजर्स को सोशल मीडिया साइट का उपयोग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे समस्याओं की रिपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स को ट्वीट करने, ट्वीट खोलने और कंटेंट लोड करने में समस्या आ रही है। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स डाउन की पुष्टि की है। बता दें कि तीन दिन पहले भी एक्स डाउन हो गया था।
भारत के इन शहरों में ठप हुआ X
डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दिल्ली, जयपुर, पटना, नागपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में यूजर्स को सोशल मीडिया साइट के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साइट के मुताबिक, यूजर्स को न सिर्फ ऐप बल्कि वेबसाइट में भी दिक्कत आ रही है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर 12:51 बजे से लेकर 2 बजे तक यह दिक्कत देखने मिली है।
26 अप्रैल को भी हुआ था ठप
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X 26 अप्रैल को भी ठप हो गया था। यूजर्स को एक्स के वेब वर्जन में आउटेज का सामना करना पड़ था। यूजर्स को एक्स अकाउंट एक्सेस करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा था। डाउन डिटेक्टर ने बताया था कि वेबसाइट में दोपहर 1.00 बजे से 1.15 बजे के आसपास तकनीकी समस्याएं आनी शुरू हुई थी।
ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, 52% यूजर्स को सर्वर कनेक्शन, 34% यूजर्स को ऐप और 14% यूजर्स को वेबसाइट में दिक्कत आई थी। इससे पहले इसी हफ्ते 23 अप्रैल को एक्स की सेवाएं बाधित हुई थीं। 13 अप्रैल को ट्विटर ग्लोबल स्तर पर डाउन हुआ था।
