टेक एंड गैजेट्स

OpenAI का धमाकेदार ऑफर, ChatGPT Plus भारत में एक महीने के लिए फ्री, फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर आपके अकाउंट पर यह ऑफर उपलब्ध है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने ChatGPT अकाउंट में लॉग इन करें और सब्सक्रिप्शन या Upgrade वाले पेज पर जाएं।

Image

फ्री पीरियड खत्म होने के बाद चैटजीपीटी प्लस के लिए चार्ज देना होगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप अपने डेली रूटीन लाइफ में पर्सनल या फिर प्रोफेशनल काम के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। भारत में अगर आप फ्री में चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं तो आप लिमिटेड फीचर्स का ही यूज कर पाते हैं लेकिन अब आपकी ये टेंशन खत्म होने वाली है। OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है।

आपको बता दें कि OpenAI भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स को ChatGPT Plus का एक महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। यानी जिन अकाउंट्स पर यह ऑफर उपलब्ध है, उन्हें पहले महीने के लिए सामान्य 1,999 रुपये का चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, यह ऑफर हर ChatGPT यूजर को नहीं मिल रहा है। यह फिलहाल कुछ चुनिंदा अकाउंट्स पर ही दिखाई दे रहा है।

ChatGPT Plus का फ्री ऑफर कैसे लें?

अगर आपके अकाउंट पर यह ऑफर उपलब्ध है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने ChatGPT अकाउंट में लॉग इन करें और सब्सक्रिप्शन या Upgrade वाले पेज पर जाएं। यहां आपको ChatGPT Plus का कार्ड दिखाई देगा। अगर आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए योग्य है, तो Plus प्लान के साथ 'Claim free offer' का विकल्प दिखेगा।

इस ऑफर में सामान्य 1,999 रुपये की कीमत की जगह पहले महीने के लिए कीमत ₹0 दिखाई देगी। ऑफर लेने के लिए 'Claim free offer' पर क्लिक करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

फ्री ऑफर के लिए पेमेंट डिटेल देनी होगी

ध्यान रखें कि फ्री ट्रायल लेने के लिए भी OpenAI आपसे पेमेंट की जानकारी मांग सकता है। इसके लिए कार्ड, नेट बैंकिंग और कुछ मामलों में UPI जैसे पेमेंट विकल्प दिए जा सकते हैं। हालांकि, सभी यूजर्स के लिए हर पेमेंट मेथड काम करे, यह जरूरी नहीं है। उदाहरण के लिए, कुछ यूजर्स को UPI के जरिए यह ऑफर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह फर अकाउंट के हिसाब से अलग-अलग दिखाई दे सकता है। यानी अगर किसी यूजर को ChatGPT Plus एक महीने के लिए फ्री मिल रहा है, तो जरूरी नहीं कि दूसरे अकाउंट पर भी यही ऑफर दिखे।

ऐसे अकाउंट पर यह ऑफर देखने को मिला है, जिन पर पहले किसी पेड ChatGPT प्लान का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया गया था। वहीं, ऐसे अकाउंट जिन पर पहले ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन लिया जा चुका है, वहां कई बार फ्री Plus ऑफर की जगह सामान्य 1,999 रुपये की कीमत दिखाई दे रही है। इसलिए अगर आपके ChatGPT Plus प्लान पर ₹0 की जगह ₹1,999 कीमत दिखाई दे रही है, तो संभव है कि आपका अकाउंट इस प्रमोशनल ऑफर के लिए योग्य नहीं है।

ऑफर के बाद देना होगा चार्ज

ऑफर लेने से पहले इसकी ऑटो-रिन्यूअल डिटेल जरूर चेक कर लें। फ्री पीरियड खत्म होने के बाद ChatGPT Plus अपने सामान्य ₹1,999 प्रति महीने वाले प्लान पर जा सकता है। अगर आप फ्री महीने के बाद Plus का इस्तेमाल जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल कर दें। अगर ऑटोमैटिक पेमेंट या रिन्यूअल चालू किया गया है, तो उसे भी समय रहते बंद करना बेहतर रहेगा।

ChatGPT Plus में क्या मिलता है?

ChatGPT Plus में फ्री प्लान की तुलना में ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट और कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं। इसमें बेहतर और नए मॉडल्स का एक्सेस, ज्यादा मेमोरी, प्राथमिकता के आधार पर एक्सेस और Sora से वीडियो बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा Plus यूजर्स को Codex जैसे अतिरिक्त टूल्स का एक्सेस भी मिल सकता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article