टेक एंड गैजेट्स

Facebook में जोड़ना है नई Email ID, जानें Add और Remove करने का आसान तरीका

Facebook अपने यूजर्स को अकाउंट से जुड़ी Email ID को जोड़ने, हटाने और मैनेज करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको Accounts Centre में जाना होगा। आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यह काम कर सकते हैं।

Image

मेटा अपने यूजर्स को फेसबुक में ईमेल जोड़ने और उसे हटाने की सुविधा देता है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज सोशल मीडिया हर किसी जरूरत बन चुका है। पर्सनल कामों से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ चुका है। अगर आप मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Facebook अकाउंट में लगी Email ID कई जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होती है। लेकिन अगर आपकी पुरानी Email ID अब इस्तेमाल में नहीं है या आप Facebook अकाउंट के साथ कोई दूसरी Email जोड़ना चाहते हैं, तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है।

Facebook अपने यूजर्स को अकाउंट से जुड़ी Email ID को जोड़ने, हटाने और मैनेज करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको Accounts Centre में जाना होगा। आइए जानते हैं कि Facebook पर Email ID बदलने या नई Email जोड़ने का आसान तरीका क्या है।

Facebook में नई Email ID कैसे जोड़ें?

  • नई Email ID जोड़ने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Facebook ऐप खोलें।
  • सबसे पहले अपनी Profile Picture पर टैप करें।
  • अब Settings & privacy में जाएं और फिर Settings खोलें।
  • इसके बाद Accounts Centre पर टैप करें।
  • यहां Personal details का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब Contact info को चुनें।
  • यहां Add new contact पर टैप करें और फिर Add email address चुनें।
  • अब वह नई Email ID लिखें, जिसे आप अपने Facebook अकाउंट से जोड़ना चाहते हैं।
  • इसके बाद Next पर टैप करें।
  • Facebook आपकी नई Email ID पर एक Verification Code भेजेगा।
  • मिले हुए Code को Facebook में डालें और Next पर टैप करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद Close पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी नई Email ID Facebook अकाउंट से जुड़ जाएगी।

Facebook से पुरानी Email ID कैसे हटाएं?

अगर आप अपने अकाउंट से किसी पुरानी Email ID को हटाना चाहते हैं, तो भी यह काम इसी सेक्शन से किया जा सकता है। Facebook की Settings में जाकर Accounts Centre खोलें। अब Personal details पर जाएं और Contact info पर टैप करें। जिस Email ID को हटाना है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद Delete email का विकल्प चुनें। फिर दोबारा Delete करके हटाने की पुष्टि करें।

सुरक्षा के लिए Facebook आपसे अकाउंट का Password मांग सकता है। Password डालने के बाद Submit पर टैप करें और फिर Close कर दें। इसके बाद चुनी गई Email ID आपके Facebook अकाउंट से हट जाएगी।

Facebook पर Email ID कैसे बदलें?

अगर आप Facebook अकाउंट में लगी पुरानी Email को हटाकर उसकी जगह नई Email इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले पुरानी Email को हटाना होगा। इसके बाद ऊपर बताए गए तरीके से नई Email ID को अकाउंट में जोड़ सकते हैं। ध्यान रखें कि Email बदलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि नई Email ID आपके पास चालू है, क्योंकि Facebook उस पर Verification Code भेज सकता है।

इसके अलावा Facebook में आप यह भी सेट कर सकते हैं कि आपकी Email ID को कौन देख सकता है। अगर आपके अकाउंट में एक से ज्यादा Email जुड़ी हैं, तो उनमें से किसी एक को Primary Email के रूप में भी सेट किया जा सकता है। इस तरह आप Facebook अकाउंट की Email ID को अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से अपडेट और मैनेज कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article