Guard of Honour Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पुलिसकर्मियों से एक बड़ी चूक हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सर्किट हाउस में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को पुलिसकर्मियों ने गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।
क्या है पूरा मामला
पुलिसकर्मियों ने सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन को लेकर गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी और वर्दी में सलामी देने के लिए तैयार खड़े थे, लेकिन जज के पहुंचने से पहले ही ओवैसी अपने काफिले के साथ वहां पर पहुंच गए। ऐसे में पुलिसकर्मी ने भ्रमित होकर ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।
ओवैसी भी खड़े होकर सलामी लेते नजर आए और फिर अंदर चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ सकता है।
क्या कुछ बोले ओवैसी?
इस घटनाक्रम के बाद ओवैसी की सफाई भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ओवैसी ने कहा, "मुझे वहां खड़े होने के लिए बोला, तो मैं खड़ा हो गया। मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी।''
समाजवादी पार्टी पर बरसे ओवैसी?
ओवैसी से जब समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन से जुड़ सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''बिहार में भी तो हमने मुलाकात की थी और वहां पर भी हमने कहां था कि हमें सीटें दे दो, लेकिन उन्होंने नहीं दिया।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मां सी दौलत कहां किसी के पास होती...', CM योगी की मां के निधन पर आजम खान ने जताया शोक
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओवैसी ने सपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि अगर आप सोच रहे हैं कि आपका गठबंधन भाजपा को हरा पाएगा तो आप नहीं हरा पाएंगे। उन्होंने कहा, ''2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 को देख लीजिए, और फिर आप हम पर आरोप लगाते हैं कि हम वहां चुनाव लड़ने चले गए।"
उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी ने 13 राज्यों में 640 सीटों पर चुनाव लड़ा! आपने आंध्र प्रदेश में भी चुनाव लड़ा। आपने 114 सीटें जीतीं और उनमें से 111 सीटें यूपी से ही जीतीं।"
(टाइम्स नाउ नवभारत के लिए पुलकित नागर की रिपोर्ट)
