टेक एंड गैजेट्स

सरकार ने देश के सभी लैपटॉप यूजर्स को दी बड़ी चेतावनी, नहीं किया यह काम तो मुश्किल में पड़ेंगे

CERT-In ने आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स और सुरक्षा टीमों को सलाह दी है कि वे केवल आवश्यक खातों तक ही एडमिनिस्ट्रेटर एक्सेस सीमित करें, मजबूत ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें, नियमित बैकअप बनाए रखें, नेटवर्क और डिवाइस की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें।

Image

CERT-IN Alert/Photo- AI

देश की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In ने माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने सभी यूजर्स के लिए उच्च-जोखिम वाली चेतावनी जारी की है। सरकार की ओर से जारी की गई इस एडवाइजरी में कहा गया है कि यह खामी माइक्रोसॉफ्ट के कई लोकप्रिय सॉफ्टवेयर जैसे Windows, Office, Dynamics, Browser, Device, Developer Tools, SQL Server, System Center, Azure और पुराने (Legacy) प्रोडक्ट्स को प्रभावित कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत काम करने वाली CERT-In के अनुसार, इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं।

खामियों का कैसे फायदा उठा सकते हैं हैकर्स?

  • संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।
  • रिमोट कोड एक्सीक्यूशन अटैक कर सकते हैं।
  • स्पूफिंग और डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक कर सकते हैं।
  • सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं।
  • किसी भी फायरवॉल को तोड़ सकते हैं।
  • इन खामियों से सिस्टम हैकिंग, रैनसमवेयर हमले, डेटा चोरी, सिस्टम क्रैश की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स से की अपील

माइक्रोसॉफ्ट ने उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी प्रोडक्ट को नए सिक्योरिटी अपडेट के साथ अपडेट करें, ताकि इन खतरों से बचा जा सके। वहीं, CERT-In ने आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स और सुरक्षा टीमों को सलाह दी है कि वे केवल आवश्यक खातों तक ही एडमिनिस्ट्रेटर एक्सेस सीमित करें, मजबूत ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें, नियमित बैकअप बनाए रखें, नेटवर्क और डिवाइस की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें।

इसी के साथ, CERT-In ने गूगल क्रोम डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस खामी का फायदा उठाकर हमलावर किसी सिस्टम पर रिमोटली यानी दूर बैठे मनमाना कोड चला सकते हैं। यह खतरा उन सभी व्यक्तियों और संगठनों पर लागू होता है, जो क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन का उपयोग कर रहे हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article