टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10 Series: गूगल ने एक साथ भारत में लॉन्च किए चार नए फोन, जानें सभी कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10 Series: Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 42-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Pixel 10 और इसके प्रो मॉडल्स में 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा भी है, जो Super Res Zoom (20x) और Pro Res Zoom (100x) सपोर्ट करता है।

Image

Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL/Photo- Google

Google ने Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने Pixel 10 Pro Fold को भी पेश किया है। गूगल के इन सभी फोन में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिपसेट है।ये डिवाइस इनबिल्ट Qi2 चार्जिंग मैग्नेट्स के साथ आते हैं और Pixel Snap मैग्नेटिक चार्जिंग एक्सेसरीज के साथ पूरी सपोर्ट करते हैं। Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 42-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Pixel 10 और इसके प्रो मॉडल्स में 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा भी है, जो Super Res Zoom (20x) और Pro Res Zoom (100x) सपोर्ट करता है।

Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL की कीमत

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो भारत में Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, जो कि इसके एकमात्र 256GB वेरिएंट की है। यह फोन Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian रंगों में मिलेगा। वहीं Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की कीमतें क्रमशः 1,09,999 रुपये और 1,24,999 रुपये तय की गई हैं। ये दोनों फोन Jade, Moonstone और Obsidian कलर में उपलब्ध हैं, जबकि Pixel 10 Pro एक एक्स्ट्रा Porcelain वेरिएंट में भी आता है। सभी डिवाइसेज को Flipkart के ज़रिए खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel 10 की स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 10

Google Pixel 10/Photo-Google

Pixel 10 में 6.3-इंच का फुल HD+ (1,080x2,424 पिक्सल) OLED Super Actua डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसकी रियर पैनल पर भी यही ग्लास प्रोटेक्शन है। डिवाइस में 3nm Tensor G5 चिपसेट, Titan M2 चिप, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और गूगल ने इसे सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। फोन में Google Gemini और Material You Expressive डिजाइन सिस्टम का भी सपोर्ट है।

Google Pixel 10 का कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 में 48MP का मुख्य कैमरा, 10.8MP टेलीफोटो लेंस (5x ज़ूम) और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन AI-समर्थित कई कैमरा टूल्स जैसे कि Camera Coach फीचर के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 15W तक की Qi2 वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है और Pixel Snap एक्सेसरीज के साथ कम्पेटिबल है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर कूलिंग चैंबर है और यह IP68 रेटिंग के साथ डस्ट व वाटर रेसिस्टेंट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह eSIM, 5G, 4G, GPS, GNSS, Google Cast, Bluetooth 6, Wi-Fi, NFC और USB Type-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की स्पेसिफिकेशन

Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के फीचर्स की बात करें तो Pro मॉडल में 6.3-इंच का Super Actua डिस्प्ले (1,280x2,856 पिक्सल) और XL मॉडल में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले (1,344x2,992 पिक्सल) मिलता है। दोनों ही फोन LTPO पैनल के साथ आते हैं जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस देते हैं। इनमें फ्रंट और बैक दोनों तरफ Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है। ये दोनों फोन भी Tensor G5 चिप से लैस हैं लेकिन इनमें 16GB रैम दी गई है।

Google Pixel 10, Pixel 10 Pro

Google Pixel 10, Pixel 10 Pro/Photo-Google

Pro और XL मॉडल्स में वही OS, कनेक्टिविटी, चार्जिंग, कूलिंग, बिल्ड क्वालिटी और सिक्योरिटी फीचर्स हैं जो स्टैंडर्ड Pixel 10 में दिए गए हैं। इनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP का 5x टेलीफोटो कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों में 42MP का फ्रंट कैमरा है। Pixel 10 Pro में 4,870mAh और Pixel 10 Pro XL में 5,200mAh की बैटरी है, जिसमें XL वेरिएंट 45W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article