Google Pixel 10 Series Launch: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गूगल की तरफ से Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल ने न्यूयार्क में आयोजित 'Made By Google' इवेंट में Pixel 10 सीरीज से पर्दा उठाया। कंपनी ने नई स्मार्टफोन सीरीज में चार धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। आइए आपको Pixel 10 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
लेटेस्ट Google Pixel 10 स्मार्टफोन में फैंस को पिछले वेरिएंट की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बार कंपनी ने प्रो मॉडल की तरह बेस वेरिएंट में भी कई तगड़े फीचर्स दे दिए हैं। कंपनी ने गूगल पिक्सल 10 को सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 256GB की स्टोरेज मिलने वाली है।
Google Pixel 10 में आपको Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी कीमत की बात करें तो इस बार कंपनी ने Google Pixel 10 सीरीज के बेस मॉडल को 79,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। अगर आप इसकी प्री बुकिंग कराते हैं तो आपको यह प्रीमियम स्मार्टफोन 28 अगस्त से 29 अगस्त के बीच में डिलीवर कर दिया जाएगा।
