टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, ये बदलाव खरीदने के लिए कर देंगे मजबूर

आईफोन के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। नई आईफोन सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। इसके साथ ही फोन में मिलने वाले संभावित नए फीचर्स और बड़े बदलावों की जानकारी भी सामने आई है।

Image

आईफोन लॉन्च डेट

Apple ने भले ही iPhone लॉन्च इवेंट की आधिकारिक घोषणा न की हो, लेकिन लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर 2026 की तारीख संभावित मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज हाल के सालों में Apple का सबसे बड़ा हार्डवेयर और डिजाइन अपग्रेड होगी। उम्मीद है कि नए मॉडल परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, कैमरा और कनेक्टिविटी पर फोकस करेंगे, साथ ही डिस्प्ले और डिजाइन में भी बदलाव किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि नए आईफोन का इंतजार आपको क्यों करना चाहिए?

1. 2nm A20 Pro चिपसेट

iPhone 18 Pro में Apple का पहला 2nm (नैनोमीटर) A20 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। छोटा मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस बिना ज्यादा बिजली खर्च किए जबरदस्त परफॉरमेंस देगा। यह ऑन-डिवाइस AI (Apple Intelligence) और हैवी गेमिंग के लिए बेहद काम का होगा। फोन में 12GB RAM मिलने की संभावना है।

2. Apple का अपना C2 5G मॉडेम

Apple अपने कॉम्पोनेंट्स खुद बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। C1X मॉडेम के बाद अब iPhone 18 Pro में नया C2 मॉडेम पेश किया जा सकता है। यह कम पावर कंजम्पशन में बेहतर और स्थिर 5G सेलुलर कनेक्टिविटी देगा।

3. छोटा 'Dynamic Island'

Pro मॉडल्स की पहचान बन चुका डायनामिक आइलैंड अब और छोटा हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Apple कुछ फेस-आईडी सेंसर्स को स्क्रीन के नीचे (Under-Display) छिपाने की तैयारी में है, जिससे डिस्प्ले का कटआउट साइज छोटा दिखेगा।

4. वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) कैमरा

स्मार्टफोन फोटोग्राफी में यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। iPhone 18 Pro Max में Sony का IMX905 सेंसर मिल सकता है, जो लेंस में आने वाली रोशनी को कंट्रोल करने के लिए अपर्चर को खुद एडजस्ट करेगा। इससे यूज़र्स को DSLR जैसा पोर्ट्रेट डेप्थ-ऑफ-फील्ड कंट्रोल मिलेगा।

Apple मेगापिक्सल की रेस में भागने के बजाय ऑप्टिक्स को मजबूत कर रहा है। नए मॉडल में रियर पर तीन 48-मेगापिक्सल कैमरे (मेन, अल्ट्रावाइड, टेलीफोटो) ही रहेंगे, लेकिन नए सेंसर, एडवांस्ड कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरे के साथ इमेज क्वालिटी कहीं ज्यादा बेहतर होगी।

5. आसान और प्रैक्टिकल 'कैमरा कंट्रोल' बटन

iPhone 16 सीरीज में आए कैमरा कंट्रोल बटन के टच-इंटरैक्शन को लेकर मिली प्रतिक्रियाओं के बाद, Apple अब iPhone 18 Pro में कुछ जटिल टच-सेंसिटिव फीचर्स को हटाकर इसे ज्यादा सिंपल और इस्तेमाल करने में आसान बना सकता है।

6. एडवांस्ड LTPO+ OLED डिस्प्ले

नए Pro मॉडल्स में Samsung और LG की ओर से मिलने वाले LTPO+ OLED पैनल का इस्तेमाल होगा। यह नया पैनल स्क्रीन रिफ्रेश-रेट और ब्राइटनेस को ज्यादा सटीकता से कंट्रोल करेगा, जिससे बैटरी की बचत होगी।

7. Pro Max में 5,425mAh की भारी-भरकम बैटरी

बैटरी बैकअप के दीवानों के लिए यह सबसे बड़ी खबर है। iPhone 18 Pro Max की बैटरी क्षमता में लगभग 10% की बढ़ोतरी हो सकती है। US मॉडल में 5,425mAh और फिजिकल सिम वाले वेरिएंट में 5,235mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

8. डायरेक्ट सेटेलाइट 5G कनेक्टिविटी

दूर-दराज के इलाकों या नेटवर्क कवरेज से बाहर होने पर भी कम्युनिकेशन बनाए रखने के लिए Apple इसमें Direct-to-Cellular 5G Satellite फीचर्स दे सकता है।

संभावित कीमत

अनुमानित कीमत: नए हार्डवेयर और कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने से iPhone 18 Pro की कीमत में ग्लोबल मार्केट में $300 तक और भारत में लगभग ₹15,000 से ₹20,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article