टेक एंड गैजेट्स

Apple ने बताया Siri अपडेट में क्यों हो रही है देरी, अब 2026 तक आएगा नया वर्जन

Apple siri delay: Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडरिघी ने बताया कि Siri के लिए कंपनी दो अलग-अलग आर्किटेक्चर (डिजाइन) पर काम कर रही थी- V1 और V2। V1 आर्किटेक्चर पर बेसिक डेमो तैयार कर लिया गया था और एप्पल को उम्मीद थी कि दिसंबर तक वह इसे रिलीज कर देगा।

Image

Apple Siri.

Apple की वर्चुअल असिस्टेंट Siri के बड़े अपडेट का इंतजार कर रहे यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडरिघी (Craig Federighi) और मार्केटिंग हेड ग्रेग जोस्वियाक (Greg Joswiak) ने इस देरी की वजह बताई है। बता दें कि हाल ही में हुए WWDC 2025 (Worldwide Developers Conference) में एप्पल ने Siri के कुछ नए फीचर्स तो दिखाए, जैसे कि ज्यादा बातचीत करने वाला इंटरफेस, लेकिन जो बड़े बदलाव थे, वो अभी नहीं आए हैं।

2022 में जब से OpenAI का ChatGPT आया है, तब से सभी टेक कंपनियां अपने AI फीचर्स को बेहतर करने में लगी हैं। Apple ने भी पिछले साल Apple Intelligence नाम की टेक्नोलॉजी लॉन्च की थी, जो टेक्स्ट को समरी कर सकती है, इमेज बना सकती है और ज़रूरी डेटा ढूंढकर दे सकती है। लेकिन Siri को पूरी तरह नया बनाने का जो वादा था, वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

V1 और V2

क्रेग फेडरिघी ने बताया कि Siri के लिए कंपनी दो अलग-अलग आर्किटेक्चर (डिजाइन) पर काम कर रही थी- V1 और V2। V1 आर्किटेक्चर पर बेसिक डेमो तैयार कर लिया गया था और एप्पल को उम्मीद थी कि दिसंबर तक वह इसे रिलीज कर देगा। लेकिन V1 में कुछ ऐसी सीमाएं थीं, जिससे Siri उतनी बेहतर नहीं बन पा रही थी जितनी एप्पल चाहता था।

2026 में आएगा नया Siri

इसलिए कंपनी ने तय किया कि अब सीधे V2 पर शिफ्ट किया जाएगा, जो ज़्यादा पावरफुल और समझदार Siri का बेस बनेगा। V2 के जरिए Siri अब यूज़र का पर्सनल कॉन्टेक्स्ट, स्क्रीन पर क्या दिख रहा है और ऐप्स में यूजर क्या कर रहा है, यह सब समझ सकेगी। लेकिन यह Siri अब 2026 में या iOS 26 के साथ लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने कहा कि वह अधूरा प्रोडक्ट नहीं देना चाहता और तब तक इंतजार करेगा जब तक Siri पूरी तरह तैयार नहीं हो जाती।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article