अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन की एंट्री हो गई है। भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने बाजार में दो दमदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है जिसमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट लॉन्च किया है।
दोनों फोन बड़ी 6.75-इंच डिस्प्ले, AI डुअल कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आते हैं। खास बात यह है कि Virat V1 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि 4G मॉडल में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। आइए आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।
कीमत और सेल डेट
Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे पहले दिन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Lava Virat V1 4G की कीमत 9,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत 8,999 रुपये होगी। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से Flipkart और Lava की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की कीमत सिर्फ पहले दिन के लिए ही रहेगी।
Virat V1 5G को आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड रंगों में खरीदा जा सकेगा। वहीं Virat V1 4G नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी इन दोनों फोन के साथ डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस भी दे रही है।
