​Samsung Galaxy S23, S24, S25 Ultra पर जबरदस्त छूट: जानें आपके लिए कौन-सा फोन है बेस्ट​

Samsung Galaxy S23 ultra, S24 Ultra, S25 Ultra : अगर आप काफी समय से एक प्रीमियम Samsung स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे लेकिन कीमत के कारण रुक गए थे, तो अब आपके लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। Samsung के टॉप-एंड स्मार्टफोन्स- Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra अब Flipkart और Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। कीमत में कटौती, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के चलते अब हर बजट के लिए एक फ्लैगशिप फोन मौजूद है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 14 2025, 13:56 IST
यहां हम बता रहे हैं कि आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट रहेगा। Image Credit : Times Now Navbharat01 / 06

यहां हम बता रहे हैं कि आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट रहेगा।

Samsung Galaxy S23 Ultra- बजट में फ्लैगशिप अनुभव​Image Credit : Times Now Navbharat02 / 06

Samsung Galaxy S23 Ultra- बजट में फ्लैगशिप अनुभव​

​2023 में लॉन्च हुआ S23 Ultra अब ₹74,999 में उपलब्ध है (₹1,24,999 से सीधा ₹50,000 की छूट)। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 6.8 इंच QHD+ डिस्प्ले और 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ 10x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस है। पुराने हार्डवेयर के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस आज भी फ्लैगशिप-लेवल की है, जो इसे लिमिटेड बजट में एक शानदार विकल्प बनाता है।​

Samsung Galaxy S24 Ultra- संतुलित परफॉर्मेंस और प्राइस का कॉम्बो​Image Credit : Times Now Navbharat03 / 06

Samsung Galaxy S24 Ultra- संतुलित परफॉर्मेंस और प्राइस का कॉम्बो​

​S24 Ultra 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब Flipkart पर ₹84,999 में उपलब्ध है और बैंक ऑफर से ₹80,749 तक में मिल सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, टाइटेनियम फ्रेम, और बेहतर AI फीचर्स के साथ 200MP कैमरा मिलता है। जो यूज़र्स लेटेस्ट फीचर्स चाहते हैं लेकिन ₹1 लाख से कम खर्च करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक मिड-रेंज प्रीमियम चॉइस है।​

Samsung Galaxy S25 Ultra- अल्ट्रा प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन​Image Credit : Times Now Navbharat04 / 06

Samsung Galaxy S25 Ultra- अल्ट्रा प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन​

​Galaxy S25 Ultra, सैमसंग का अब तक का सबसे दमदार फोन है, जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6.9 इंच AMOLED 2X डिस्प्ले (2600 निट्स ब्राइटनेस) और 200MP+50MP+10MP+50MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसकी कीमत अब ₹1,17,999 है, और बैंक ऑफर से ₹1,12,099 तक मिल सकता है। ये उन यूजर्स के लिए है जो किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं चाहते और फ्यूचर-प्रूफ डिवाइस चाहते हैं।​

कैमरा और डिस्प्ले में अंतर- किसमें कितना दम?​Image Credit : Times Now Navbharat05 / 06

कैमरा और डिस्प्ले में अंतर- किसमें कितना दम?​

​तीनों में ही 6.8, 6.9 इंच की QHD+ डिस्प्ले मिलती है, लेकिन S25 Ultra का डिस्प्ले सबसे बड़ा और ब्राइट है (2600 निट्स)। कैमरा में S23 Ultra का 10x जूम यूनिक है, लेकिन S24 और S25 Ultra में हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर और बेहतर AI ट्यूनिंग के साथ ज्यादा वर्सटाइल कैमरा सेटअप है। S25 Ultra खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के दीवानों के लिए डिजाइन किया गया है।​

आपकी जरूरत और बजट के अनुसार कौन सा लें?Image Credit : Times Now Navbharat06 / 06

आपकी जरूरत और बजट के अनुसार कौन सा लें?

​अगर आपका बजट ₹75,000 तक है और आप फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो S23 Ultra सबसे बेस्ट डील है। यदि आप थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं और लेटेस्ट AI फीचर्स, बेहतर डिजाइन और नई जनरेशन का प्रोसेसर चाहते हैं, तो S24 Ultra पर जाएं। और यदि आप बेस्ट-इन-क्लास डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए प्रीमियम डिवाइस लेना चाहते हैं, तो S25 Ultra आपके लिए सबसे उपयुक्त और फ्यूचर-रेडी विकल्प है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!