अगर आप Apple iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए टेंशन वाली खबर है। टेक जायंट एप्पल जल्द ही iPhone 17 सीरीज की कीमतो में इजाफा कर सकती है। अगर आप नहीं चाहते हैं को प्रीमियम iPhone 17 को हजारों रुपये महंगा देकर खरीदना पड़े तो अभी खरीदारी का सही समय है। दरअसल हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि iPhone 17 की कीमत में करीब 12,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले कई दिनों से आईफोन्स की कीमतें बढ़ने को लेकर अलग अलग लीक्स सामने आ रही हैं। अगर मौजूदा आईफोन सीरीज की कीमत बढ़ती है तो स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतें भी महंगे होंगे। आइए आपको इस बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
टिप्स्टर ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट
दरअसल फेमस टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से सोशल मिडिया X पर पोस्ट करके दावा किय गया है कि बहुत जल्द अपनी iPhone 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स को महंगा कर सकती है। टिप्स्टर की मानें तो आईफोन्स की कीमत में होने वाली यह बढ़ोतरी अगले ही महीने यानी अगस्त से देखने तो मिल सकती है।
टिप्स्टर के मुताबिक कीमत में बढ़ोतरी के बाद आईफोन 17 की कीमत 82,990 रुपये से बढ़कर 94,990 रुपये हो सकती है। कंपनी बेस मॉडल के साथ साथ प्रो मॉडल और प्रो मैक्स की कीमत बढ़ा सकती है। लीक्स के मुताबिक प्रो मॉडल्स की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि iPhone 17 Pro की इस समय बाजार में कीमत 1,49,900 रुपये है। लेकिन कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद इसे आप 1,46,990 रुपये में खरीद पाएंगे। इसी तरह iPhone 17 Pro Max की कीमत बढ़ोतरी के बाद 1,62,000 रुपये में खरीद सकेंगे।
हालांकि अभी एप्पल की तरफ से कीमत बढ़ाने को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए यह पूरी तरह से फिक्स नहीं है कि कीमत में बढ़ोतरी होगी या नहीं। हालांकि एप्पल की तरफ से जिस तरह से मैकबुक और आईपैड की कीमत में बढ़ोतरी की गई है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही कंपनी iPhone 17 Series की कीमत भी बढ़ा सकती है।
