देश

'Thanks To Everybody...', PM मोदी ने नया VIDEO संदेश किया जारी; बोले- कल मेरे वीडियो को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

NEET Paper Leak: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार की रात एक नया वीडियो संदेश सामने आया। 40 सेकंड के नए वीडियो के जरिए पीएम मोदी ने सकारात्मक सुझाव देने वालों को धन्यवाद कहा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

NEET Paper Leak: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार की रात एक नया वीडियो संदेश सामने आया। इस दौरान, उन्होंने पिछले वीडियो में मिलने वाले रिस्पॉन्स के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए सभी का धन्यवाद।

पीएम मोदी ने कहा, ''थैंक्यू फ्रेंड्स... कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसपर जिस प्रकार से आप लोगों ने रिस्पॉन्स किया। सकारात्मक सुझाव दिए। थैंक्स टू एवरीबॉडी... आपका ये प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक्यू, थैंक्यू दोस्तो...''

PM मोदी ने युवाओं के नाम जारी किया VIDEO संदेश

इससे पहले, पीएम मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि अगले हफ्ते संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान होंगे। उन्होंने कहा था, ''मंत्रिमंडल शुक्रवार को पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करेगी और मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।''

पीएम मोदी ने कहा था, ''सोमवार को जब संसद के मॉनसून सत्र का दूसरा हफ्ता शुरू होगा, तो पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई के प्रावधानों वाला एक विधेयक लाया जाएगा और हम उसे जल्द से जल्द पारित कराने की कोशिश करेंगे।'' पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें ज्ञात है कि पेपर लीक कोई छोटी समस्या नहीं है और लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए ऐसी घटनाएं बेहद कष्टदायक होती हैं। उन्होंने कहा था कि इसलिए, जब से नीट प्रश्नपत्र लीक के आरोप सामने आए हैं (करीब ढाई महीने पहले)तब से कई कड़े कदम उठाए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article